हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'भारत-पाक परमाणु युद्ध की तरफ बढ़ रहे थे…', ट्रंप ने फिर किया दोनों देशों में युद्ध रुकवाने का दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ये हजम नहीं हो रहा कि उन्हें नोबेल पुरस्कार नहीं मिला, इसीलिए वो तिगड़म बैठाने में लगे हैं कि किसी तरह उन्हें ये अवॉर्ड मिल जाए. उनका कहना है कि उन्हें ये सम्मान जरूर मिलना चाहिए.

विज्ञापन
Credit: Social Media

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा करते रहते हैं जिससे कि वो सुर्खियों में बने ही रहते हैं. इस वक्त उनका पूरा फोकस नोबेल शांति अवॉर्ड पर है. ट्र्ंप ने ये पुरस्कार पाने के लिए नॉर्वे के प्रधानमंत्री से जुड़ी एक चिट्ठी लिखी थी. उन्होंने कहा कि नोबेल शांति अवॉर्ड को नॉर्वे कंट्रोल कर रहा है और ये सम्मान ट्रंप को मिलना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने भारत पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का क्रेडिट भी लिया.

ये भी पढ़ें: ‘नोबेल नहीं दिया, तो अब ग्रीनलैंड दे दो’, ट्रंप की डेनमार्क और नॉर्वे को खुली धमकी; लीक हुआ लेटर!

मैंने रुकवाए कई युद्ध- ट्रंप

ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान युद्ध के साथ आठ और वॉर खत्म कराने का दावा किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने लाखों लोगों की जान बचाई है. उनका कहना है कि उन्हें नोबेल अवॉर्ड से ज्यादा लोगों की जान की परवाह है. भारत-पाक युद्ध रुकवाने को लेकर ट्रंप ने कहा कि इन दोनों देशों के पास परमाणु हथियार हैं. उन्होंने कहा कि दोनों परमाणु युद्ध की ओर बढ़ रहे थे लेकिन उन्होंने इस पर रोक लगवाई. ट्रंप कई बार ये दावा कर चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच में मध्यस्थता करवाई है.लेकिन भारत ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया है.

विज्ञापन

मैं हूं पुरस्कार का सही हकदार- ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि वो अब तक 8 युद्ध रुकवा चुके हैं और नौवां भी जल्द रुकवा देंगे. उनका कहना है कि उनसे ज्यादा नोबेल शांति पुरस्कार का कोई हकदार नहीं है.ट्रंप ने कहा कि मारिया मचाडो चाहती थीं कि अमेरिकी राष्ट्रपति को नोबेल मिले. ट्रंप ने इस दौरान नॉर्वे पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नोबेल पुरस्कार देने वाले बोर्ड को नॉर्वे कंट्रोल करता है. ट्रंप ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भी निंदा की, जिन्हें 2009 में कुर्सी मिलते ही नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था. ट्रंप का कहना है कि ओबामा ने देश के लिए कुछ भी नहीं किया था.

ये भी पढ़ें: गिफ्ट में मिला नोबेल प्राइज का मेडल तो क्या अब ट्रंप कहलाएंगे विजेता? अवॉर्ड को लेकर क्या हैं नियम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola