Trump-Zelensky Clash: ट्रंप से पंगा जेलेंस्की को पड़ेगा महंगा! यूक्रेन के खिलाफ ये कदम उठा सकता है अमेरिका

Donald Trump Volodymyr Zelensky Clash

विवाद ने यूक्रेन के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Trump Zelensky Fiery Spat Result: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की के बीच हुई नोक-झोंक प्रत्याशित थी। यह समाचार एजेंसी AFP ने विश्लेषकों के हवाले से बताया है। इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप (ICG) के वरिष्ठ सलाहकार ब्रायन फिनुकेन ने AFP को बताया कि शुक्रवार की बैठक तनावपूर्ण रहने की संभावना पहले से थी।

विज्ञापन

वाशिंगटन डीसी स्थित ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति ने अपने देश की तरफ से अभूतपूर्व तरीके से पक्ष रखा, लेकिन यूक्रेन को अमेरिकी सैन्य समर्थन के बारे में राष्ट्रपति ट्रंप क्या सोचते हैं‌? यूक्रेन के साथ रूस के युद्ध के बारे में उनके द्वारा दिए गए बयानों का देखें तो यह बहस बिल्कुल भी आश्चर्यजनक नहीं थी। यूक्रेनी राजनीतिक विश्लेषक व्लोदिमिर फेसेंको ने समाचार एजेंसी को बताया कि अमेरिका की ट्रंप सरकार ने कई देशों के खिलाफ कार्रवाई लिस्टेड की हैं, जिनमें यूक्रेन भी शामिल है।

विज्ञापन

यूक्रेन को उठाने पड़ सकते हैं ये नुकसान

इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप (ICG) के वरिष्ठ सलाहकार ब्रायन फिनुकेन ने कहा है कि ट्रंप-जेलेंस्की की इस तीखी मीटिंग के बाद अब आगे क्या होगा, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह यूक्रेन के लिए बुरा संकेत हो सकता है। अमेरिका के सियासी गलियारों में चर्चा है कि अमेरिका यूक्रेन को दिए जाने वाले हथियारों की आपूर्ति में कटौती कर सकता है, जो राष्ट्रपति ट्रंप की कंट्रोल अथॉरिटी के तहत पाइपलाइन में है।

विज्ञापन

यूक्रेन को हथियारों की खेप देने को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने अपने पद छोड़ते समय मंजूरी दी थी, जो ट्रंप के पदभार ग्रहण करने से पहले अरबों डॉलर की अतिरिक्त सहायता सुनिश्चित करने की कोशिश थी। ट्रंप इस डील को खत्म कर सकते हैं। व्हाइट हाउस की तनावपूर्ण बैठक के बाद फॉक्स न्यूज से बात करते हुए जेलेंस्की ने स्वीकार किया कि अमेरिका के समर्थन के बिना यूक्रेन के लिए रूसी सेना के आक्रमण को रोकना कठिन होगा। ऐसे में यूक्रेन को और अन्याय सहना पड़ सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ