Chandra Nagamallaiah Murder Update: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने टेक्सास में भारतीय युवक चंद्रमौली नाग मल्लैया की सिर काट कर की गई हत्या पर गहरी चिंता जताई गई है. उन्होंने कहा है कि अवैध प्रवासन और अवैध प्रवासियों पर नरमी बरतने का समय अब खत्म हो गया है. अब अमेरिका में अवैध प्रवास को गंभीरता से लेना होगा और कड़े कदम उठाने होंगे, तभी अमेरिका में क्राइम पर लगाम लग पाएगी.
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर लिखा कि चंद्रमौली को उनकी पत्नी और बेटे के सामने क्यूबा निवासी अवैध अप्रवासी ने बेरहमी से मार दिया. आरोपी पहले भी गंभीर अपराधों में गिरफ्तार हो चुका था, लेकिन जो बाइडेन सरकार के दौरान उसे रिहा कर दिया गया था, क्योंकि क्यूबा ने उसे उसे वापस लेने से इनकार कर दिया था. अब अपराधी हिरासत में है और उस पर फर्स्ट डिग्री मर्डर का केस चलेगा.
टिकटॉक से बैन हटेगा या नहीं? डोनाल्ड ट्रंप ने दिया अपडेट, बोले- फैसला चीन करे तो बेहतर रहेगा
ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पोस्ट में क्या लिखा?
राष्ट्रपति ट्रंप ने पोस्ट में लिखा कि टेक्सास के डलास में भारतीय शख्स चंद्रमौली नागमल्लैया की हत्या की खबर मिली. पत्नी और बेटे के सामने क्यूबा से आए एक अवैध विदेशी ने बेरहमी से उनका सिर कलम कर दिया. ऐसा अमेरिका में होना ही नहीं चाहिए था. आरोपी को पहले भी बाल यौन शोषण, कार चोरी और झूठे केस दर्ज कराने जैसे जघन्य अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जो बाइडेन के कार्यकाल में उसे रिहा कर दिया गयाा था, क्योंकि क्यूबा ने ऐसे दुष्ट व्यक्ति को अपनाने से इनकार कर दिया था.
राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा कि निश्चिंत रहें, मेरे राज में अवैध अप्रवासी अपराधियों के प्रति नरमी बरतने का समय अब खत्म हो गया है. होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम, अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी, बॉर्डर जार टॉम होमन और प्रशासन के कई लोग अमेरिका से क्राइम को खत्म करने और अमेरिका को फिर से सुरक्षित बनाने में अविश्वसनीय काम कर रहे हैं. चंद्रमौली की हत्या करने वाले को पुलिस ने पकड़ लिया है और उस पर कानून के अनुसार मुकदमा चलाया जाएगा. उस पर फर्स्ट कैटेगरी की हत्या का आरोप लगाया जाएगा.
10 सितंबर को की गई थी हत्या
बता दें कि चंद्रमौली की 10 सितंबर 2025 को हत्या की गई थी. टेक्सास के डलास में डाउनटाउन सूट्स मोटल में हत्याकांड अंजाम दिया गया था. 50 वर्षीय मैनेजर चंद्रमौली का उनकी पत्नी और बेटे के सामने सिर काट दिया गया था. चंद्रमौली आंध्र प्रदेश के निवासी थे और मोटल बिजनेस करने के लिए अमेरिका आए थे. आरोपी उनके साथ ही कंपनी में काम करता था, जिसका नाम योर्दानिस कोबोस मार्टिनेज था. वॉशिंग मशीन को लेकर उसका चंद्रमौली के साथ झगड़ा हुआ था. इसी विवाद के चलते उसने चंद्रमौली की हत्या कर दी थी.
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
9 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
13 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
15 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
16 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
18 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines