Can Donald Trump Win US Election 2024 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो बार महाभियोग का सामना कर चुके हैं। 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद उन्होंने कुर्सी छोड़ने में भी आनाकानी की थी। उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले चल रहे हैं। ट्रंप के आलोचक चेतावनी दे चुके हैं कि वह एक ऐसे शासक की तरह शासन करने की योजना बना रहे हैं जिस पर किसी का कोई नियंत्रण न हो। लेकिन, इतना सब होने के बावजूद आगामी राष्ट्रपति चुनाव में उनके जीतने की संभावना सबसे ज्यादा मानी जा रही है।
इस बार की चुनावी जंग ट्रंप और वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच है। लेकिन, अभी तक अमेरिका में जैसा रुख देखने को मिला है, उस हिसाब से ट्रंप को बाइडेन पर मजबूत बढ़त मिली है। न्यूयॉर्क टाइम्स की ओर से कराए गए एक पोल के अनुसार रजिस्टर्ड वोटर्स के बीच ट्रंप की लोकप्रियता बाइडेन से 5 प्रतिशत ज्यादा है। साल 2015 में ट्रंप के पहले राष्ट्रपति अभियान के बाद से यह उन्हें मिली सबसे बड़ी लीड है। वहीं, बाइडेन की लोकप्रियता का सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है।
ट्रंप के समर्थन में आ रही जनता
साल 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में जिन लोगों ने बाइडेन के पक्ष में वोट किया था, अब उनका कहना है कि वह ट्रंप का समर्थन करेंगे। मीडिया और सोशल मीडिया पर बड़ी-बड़ी शख्सियतें इस समय ट्रंप का समर्थन करती नजर आ रही हैं। अपने खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों में ट्रंप ने निर्दोष होने की बात कही है और दावा किया है कि ये केस राजनीति से प्रेरित हैं। बीते दिनों आयोजित हुए सुपर ट्यूजडे में शानदार प्रदर्शन के बाद रिपब्लिकन पार्टी में भी उनकी स्थिति काफी मजबूत हुई है।
जनता जो बाइडेन से संतुष्ट नहीं
बाइडेन सरकार का तर्क है कि अर्थव्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। उनके कार्यकाल में बेरोजगारी की दर गिरकर 3.7 प्रतिशत पर पहुंच गई जो ट्रंप के ऑफिस छोड़ने के समय 6.3 प्रतिशत थी। इसके अलावा बाइडेन के राष्ट्रपति रहने के दौरान यहां महंगाई भी बढ़ी है। इस वजह से मतदाता बाइडेन से नाखुश हैं। अमेरिका की राजनीति पर नजर रखने वालों का मानना है कि जनता की बाइडेन से नाखुशी ट्रंप को फायदा पहुंचाएगी। ओपिनियन पोल बताते हैं कि अर्थव्यवस्था के मामले में बड़ी संख्या में वोटर्स रिपब्लिकन को बेहतर मानते हैं।
आलोचना के बावजूद ट्रंप आगे
ट्रंप को लेकर उनकी अपनी ही रिपब्लिकन पार्टी में उनके कई आलोचक हैं जो उन्हें राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर सही नहीं मानते हैं। लेकिन, बड़ी संख्या में वोटर्स ऐसा नहीं मानते। उनके कई समर्थक तो यह कहने लगे हैं कि ट्रंप राजनीतिक साजिशों का शिकार हुए हैं। पिछले साल हुए एक सर्वे में कम से कम आधे रिपब्लिकन समर्थकों ने कहा था कि अगर ट्रंप को किसी मामले में अपराधी भी करार दे दिया जाता है तो भी उन्हें ट्रंप को वोट देने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
ये भी पढ़ें: गूगल की AI टेक्नोलॉजी चुरा रहा था चीन का इंजीनियर
ये भी पढ़ें: भारत ही नहीं इन देशों के किसान भी कर रहे आंदोलन
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
9 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
11 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
12 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
12 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
13 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
17 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
20 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
23 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
23 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines