Donald Trump reacts on Half Fly US Flag: डोनाल्ड ट्रंप आगामी 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। हालांकि इस शपथ ग्रहण समारोह पर अमेरिका का झंडा आधा झुका रहेगा। अमेरिकी झंडे को थोड़ा सा नीचे फहराया जाएगा। अमेरिकी सरकार के इस फैसले पर ट्रंप ने भी नाराजगी जाहिर की है। तो आइए जानते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है?
ट्रंप ने शेयर किया ट्वीट
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट शेयर करते हुए कहा कि कोई इसे नहीं देखना चाहता और कोई भी अमेरिकी नागरिक यह देखकर खुश नहीं होगा। मेरे शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अमेरिकी झंडे को आधे पर फहराया जाएगा। डैमोक्रेट्स को लगता है कि यह बहुत अच्छी बात है और सब इससे खुश होंगे। मगर वास्तव में वो अपने देश से प्यार नहीं करते हैं। वो सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं। पिछले 4 साल में उन्होंने अमेरिका की क्या हालत की है, सबकुछ बिगाड़ दिया है।
यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति पद की शपथ से पहले डोनाल्ड ट्रंप कोर्ट में होंगे पेश, US के इतिहास में पहला मामला
व्हाइट हाउस ने दिया जवाब
डोनाल्ड ट्रंप का अनुमान है कि शायद उनके शपथ ग्रहण समारोह तक अमेरिकी सरकार इस फैसले को बदल दे और झंडा फिर से ऊपर फहराने लगे। मगर अमेरिकी प्रेस महासचिव कैरिन जीन पियरे ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि व्हाइट हाउस इस फैसले को पलटने पर विचार नहीं कर रहा है।
क्या है वजह?
बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के निधन के बाद बाइडेन सरकार ने शोक दिवस का ऐलान करते हुए झंडे को नीचे करने का आदेश दिया था। 29 दिसंबर को जिमी कार्टर ने इस दुनिया को अलविदा कहा था, जिसके बाद अमेरिका में 30 दिनों के शोक दिवस की घोषणा की गई थी। इसी बीच ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह भी है। 9 जनवरी को जिमी कार्टर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
अंतिम संस्कार में जाएंगे ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप जिमी कार्टर के सख्त आलोचक रहे हैं। इसके बावजूद ट्रंप ने कार्टर के छह दिवसीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने का ऐलान किया है। ट्रंप का कहना है कि मैं दार्शनिक और राजनीतिक रूप से उनसे पूरी तरह असहमत था। मगर वो अमेरिका से प्यार करते थे, वो हमारे देश का सम्मान करते थे। उन्होंने अमेरिका को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की और इसलिए मैं उन्हें अपना सर्वोच्च सम्मान देना चाहता हूं।
यह भी पढ़ें- George Soros को मिला US का सर्वोच्च सम्मान, भड़के Elon Musk ने कही ये बात
संबंधित खबरें
LIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
1 hr ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
1 hr agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
1 hr agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
9 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
17 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
18 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
19 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
21 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
23 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines