अमेरिकी सेना ने सीरिया में आतंकी संगठन ISIS (इस्लामिक स्टेट) के खिलाफ एक बड़ा हवाई हमला किया है. यह कार्रवाई हाल ही में एक हमले में अमेरिकी कर्मियों के मारे जाने के जवाब में की गई है. यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, इन हवाई हमलों का मकसद ISIS की आतंकी गतिविधियों, अमेरिकी और सहयोगी बलों के खिलाफ हमले करने की क्षमता को कम करना है.
अमेरिकी सेना ने सीरिया में ISIS के 35 ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं. इन हमलों को ईरान को संदेश और पश्चिम एशिया में अमेरिकी पहुंच के तौर पर भी देखा जा रहा है. हमले का वीडियो भा जारी किया गया है, जिसमें लड़ाकू विमान उड़ान भरते और सीरिया में बम गिराते दिख रहे हैं.
CENTCOM के बयान के अनुसार, ये हमले ISIS के सक्रिय ठिकानों पर किए गए. यहां आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी थी, जिन्हें सटीक हमलों के जरिए नष्ट कर दिया गया.
बता दें, यह एयरस्ट्राइक उस घटना के तुरंत बाद हुई है जिसमें एक हमले के दौरान अमेरिकी सैन्य कर्मियों की जान चली गई थी. अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि वह अपने सैनिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी नुकसान का करारा जवाब देगा. अमेरिकी विमानों ने सीरिया के उन इलाकों को निशाना बनाया जहां ISIS के हथियार स्टोरेज, ट्रेनिंग सेंटर और दूसरे ठिकाने मौजूद थे.
शुरुआती आकलन के मुताबिक, इन हमलों में केवल आतंकी बुनियादी ढांचे को नष्ट किया गया है और नागरिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
9 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
11 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
12 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
14 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
23 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines