अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया है. इस दौरान रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर भारत-चीन और NATO पर हमला बोला है और आरोप लगाया है कि ये देश यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध की फंडिंग कर रहे हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र को संबोधित करते हुए भारत और चीन पर यूक्रेन में रूस के युद्ध के वित्तपोषक होने का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि रूसी तेल और गैस का व्यापार जारी रहने से यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध को मदद मिल रही है. ट्रंप ने भारत और चीन का नाम लेते हुए कहा कि उनके आयात से मास्को के अभियान का वित्तपोषण हो रहा है.
‘यूरोप ने कड़े कदम नहीं उठाए तो …’
राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस से तेल और गैस के व्यापार को रोकने और प्रतिबंध लगाने की बहुत कोशिश की लेकिन उनकी तमाम धमकियों के बाद भी भारत समेत कई देश उसके साथ व्यापर बंद नहीं किए हैं. इसके बाद ट्रंप ने यूरोप और नाटो सहयोगियों की भी आलोचना की. इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यूरोप ने कड़े कदम नहीं उठाए तो अमेरिका अकेले ही कार्रवाई करेगा.
डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि यदि रूस युद्ध समाप्त करने के लिए समझौता करने को तैयार नहीं होता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका बड़े पैमाने पर टैरिफ लगाने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि हर कोई कहता है कि मुझे नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए लेकिन मेरे लिए, असली पुरस्कार वे बेटे और बेटियां होंगे जो बड़े होकर जीवित रहेंगे क्योंकि अब लाखों लोग अंतहीन युद्धों में नहीं मारे जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: UN महासभा में बोलने पहुंचे ट्रंप तो खराब मिला टेलीप्रॉम्पटर, कुछ ऐसा कहा वीडियो हो गया वायरल
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका को दुनिया के किसी भी देश की तुलना में सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था, सबसे मजबूत सीमाएं, सबसे मजबूत सेना, सबसे मजबूत मित्रता और सबसे मजबूत आत्मा का आशीर्वाद प्राप्त है. यह वास्तव में अमेरिका का स्वर्णिम युग है.
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
2 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
4 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
5 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
5 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
6 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
10 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
12 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
15 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
16 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines