एक महत्वपूर्ण डिनर पार्टी में, अमेरिका के तमाम शीर्ष अधिकारी, कुछ विशिष्ट मेहमान और ट्रंप के दो अधिकारियों के बीच कहासुनी और मारपीट की नौबत आने की चर्चा खूब हो रही है। अधिकारियों के बीच जमकर कहासुनी हुई और मुंह तोड़ देने तक की धमकी दी गई। यह स्थिति सेक्रेटरी ऑफ फाइनेंस (अमेरिकी वित्त मंत्री) स्कॉट बेसेन्ट और फेडरल हाउसिंग फाइनेंस एजेंसी के डायरेक्टर बिल पुल्टे के बीच पैदा हुई थी, आखिर ऐसा क्यों हुआ था?
ट्रम्प के करीबी लोगों की तरफ से डिनर पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दौरान टकराव और मारपीट की स्थिति तब बन गई, जब स्कॉट बेसेन्ट ने बिल पुल्टे पर यह आरोप लगाते हुए बुरा-भला कहना शुरू किया कि बिल पुल्टे राष्ट्रपति ट्रंप से उनकी बुराई करते हैं। पार्टी के दौरान बेसेंट ने चीखते और चिल्लाते हुए कहा, “तुम राष्ट्रपति से मेरे बारे में क्यों बात कर रहे हो? मैं तुम्हारे मुंह पर मुक्का मारूंगा।”
बताया जाता है कि बेसेन्ट स्वभाव से काफी गुस्सैल हैं और वह पिछले कुछ दिनों से इस बात को लेकर परेशान थे कि पुल्टे ट्रंप से उनकी बुराई करते हैं और इसकी वजह से दोनों के रिश्ते खराब हो सकते हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बेसेन्ट को कई लोगों ने इसकी जानकारी दी थी। ऐसे में पार्टी में जब दोनों आमने-सामने आए तो माहौल बिगड़ गया।
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि बेसेन्ट ने यह भी कह दिया कि पार्टी से या तो पुल्टे चले जाएं या फिर कुछ ही लोग बचेंगे। बेसेन्ट ने यह भी कहा कि अगर तुम यहां से बाहर निकलो तो मैं तुम्हारी पिटाई करूंगा। दावा किया गया कि पुल्टे काफी हैरान थे। विवाद शांत करने के लिए क्लब के सह-मालिक ओमीद मलिक को हस्तक्षेप करना पड़ा।
यह भी पढ़ें : Gen-Z Protest के आगे झुकी नेपाल सरकार, सोशल मीडिया से हटाया बैन; हिंसा में हुई थी 20 की मौत
हालांकि बिना धक्का-मुक्की के बेसेन्ट वहां से कुछ देर के लिए हट गए थे और फिर डिनर पार्टी में शामिल हुए। बताया गया कि डिनर के लिए सजाए गए स्पेशल टेबल पर दोनों अधिकारियों को अलग-अलग छोर पर बैठाया गया, जिससे उनका सामना ही न हो। इस घटना ने एक बार फिर ट्रंप के अधिकारियों के बीच चल रहे विवाद को सार्वजनिक कर दिया है। माना जा रहा था कि एलन मस्क के साथ ट्रंप का विवाद हुआ, एलन मस्क चले गए लेकिन विवाद अभी भी खत्म नहीं हुआ।
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
5 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
11 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
12 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
13 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
15 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
20 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines