हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मादुरो से ज्यादा भयानक अंजाम भुगतोगी', डोनाल्ड ट्रंप की अब वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी को धमकी

Trump Threats Delcy: मादुरो के बाद डेल्सी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के निशाने पर आ गई हैं, इसलिए ट्रंप ने डेल्सी को साफ-साफ शब्दों में खुली धमकी दी है. ट्रंप ने कहा है कि अगर डेल्सी ने अमेरिकी की शर्तें नहीं मानी तो उसे मादुरो से ज्यादा बुरा अंजाम भुगतना होगा और मादुरो से ज्यादा बड़ी कीमत चुकानी होगी.

विज्ञापन
राष्ट्रपति ट्रंप ने नाटो देशों के प्रति बेहद आक्रामक रुख अपना लिया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आखिर क्या चाहते हैं? वेनेजुएला पर मादुरो को सत्ता से हटाने के बाद भी दबाव डाल रहे हैं. मादुरो को सत्ता से हटाना था, जबरन उसके घर में घुसकर उसे उठाकर ले गए और वह सत्ता से हटा गया. अब राष्ट्रपति ट्रंप वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को धमका रहे हैं. उन्होंने डेल्सी को सीधी धमकी दी है कि अगर अमेरिका की शर्तें नहीं मानी तो मादुरो से ज्यादा कीमत चुकानी होगी. मादुरो से ज्यादा भयानक अंजाम भुगतना होगा.

यह भी पढ़ें: वेनेजुएला या ईरान, दुनिया में किस देश के पास है सबसे बड़ा तेल भंडार? फिर भी क्यों है गरीब

डेल्सी को लेकर दिखाए धमकी भरे तेवर

निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के निशाने पर हैं. ट्रंप ने डेल्सी को लेकर कड़े और धमकी भरे तेवर दिखाए हैं. अमेरिकी मैगजीन The Atlantic को दिए इंटरव्यू में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगर डेल्सी ने अगर अमेरिकी की बातें नहीं मानी तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, जबकि बीते दिन ट्रंप ने कहा था कि डेल्सी की बातचीत अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ हो रही है और वे अमेरिका की शर्तें मानने के लिए तैयार हैं. वेनेजुएला की बेहतरी के लिए अमेरिका के अनुसार काम करने को तैयार हैं, लेकिन अब नया बनाया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ट्रंप के एक्शन से भारत को होगा 1 अरब डॉलर का फायदा, वेनेजुएला से बकाया की वसूली का रास्ता साफ

रोड्रिगेज की मादुरो को रिहा करने की मांग

बता दें कि वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने मादुरो को रिहा करने की मांग की है. उन्होंने मादुरो को गिरफ्तार करके बंधक बनाकर ले जाने की आलोचना करते हुए अमेरिका से कहा कि मादुरो को जल्द से जल्द रिहा करके वेनेजुएला पहुंचाया है. ट्रंप की धमकी और डेल्सी के तेवरों से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है. दूसरी ओर, सियासी विशेषज्ञ कहते हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप वेनेजुएला को लेकर दोहरी रणनीति पर काम कर रहे हैं. एक ओर वे कहते हैं कि डेल्सी अमेरिकी के अनुसार काम करेगी, दूसरी ओर वे डेल्सी को सीधी और खुलेआम धमकी देकर राजनीतिक दबाव भी बना रहे हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola