रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को रोकने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जबरदस्त दिलचस्पी दिखा रहे हैं। वह पुतिन और जेलेंस्की दोनों से मुलाकात कर चुके हैं और अब दोनों नेताओं के बीच मुलाकात की तैयारी चल रही है। अमेरिका का कहना है कि पुतिन, जेलेंस्की से नहीं मिलना चाहते हैं, लेकिन पुतिन ने इन दोनों देशों को धमकी दी है।
सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि पुतिन, जेलेंस्की से मिलने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुतिन को जेलेंस्की पसंद नहीं हैं। जब यह पूछा गया कि आखिर पुतिन, जेलेंस्की से क्यों नहीं मिलना चाहते तो ट्रंप ने सीधे कहा कि पुतिन को जेलेंस्की पसंद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पुतिन के साथ मेरी बातचीत अच्छी रही है। हालांकि इसी बीच फिर से हमले किए जाते हैं, जिसके बाद मुझे गुस्सा आ जाता है।
वहीं, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का कहना है कि राष्ट्रपति पुतिन, यूक्रेन के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं लेकिन जेलेंस्की इस समझौते के लिए वैध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब समझौते पर हस्ताक्षर करने का समय आएगा तो यह भी देखना होगा कि हस्ताक्षर करने वाला व्यक्ति वैध है या नहीं। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी संविधान के अनुसार, जेलेंस्की इस समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए वैध नहीं हैं।
वहीं, ट्रंप ने भी साफ कर दिया है कि अगर दोनों देशों के नेता इस मुलाकात से दूरी बनाते हैं तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ट्रंप से पूछा गया कि यदि दोनों देशों के नेता नहीं मिलते हैं और समझौता नहीं होता तो क्या होगा? इस पर ट्रंप ने कहा कि यदि दोनों नेता नहीं मिलते हैं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। यदि मैं राष्ट्रपति होता तो यह युद्ध कभी नहीं होता। ट्रंप ने कहा कि हम देखेंगे कि अगले एक या दो सप्ताह में क्या होता है और उस समय मैं बहुत मजबूती से कदम उठाऊंगा।
यह भी पढ़ें : ‘पत्ते खोलूंगा तो चीन बर्बाद हो जाएगा’, टैरिफ विवाद के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों कही ये बात?
रूस द्वारा एक अमेरिकी कारखाने को निशाना बनाए जाने पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मैं इससे खुश नहीं हूं, मैं उस युद्ध से जुड़ी किसी भी चीज से खुश नहीं हूं।” इसके बाद ट्रंप ने फिर से दोहराया कि मैंने सात युद्ध निपटाए हैं। इस दौरान उन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों परमाणु हमले के करीब पहुंच गए थे।
संबंधित खबरें
ब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
2 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
2 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
9 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
11 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
13 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines