हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी, कहा- ईरान की शह पर हो रहे हमले

ट्रंप का कहना है, अमेरिका ने करीब एक साल पहले हूतियों पर भारी बमबारी की थी, लेकिन उनके अनुरोध पर हमले रोक दिए थे. उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद इस मामले को वे भूलेंगे नहीं.

विज्ञापन
ट्रंप का कहना है कि हूती ईरान की शह पर सऊदी अरब पर हमला कर रहे हैं. (Image - PTI)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव के बाद हूतियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए हूतियों को धमकी दी है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के बाद वे हूतियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. ट्रंप का कहना है कि हूती ईरान की शह पर सऊदी अरब पर हमला कर रहे हैं, इससे दुनिया की ऑयल इकॉनमी बुरी तरह प्रभावित हो रही है.

ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका ने करीब एक साल पहले हूतियों पर भारी बमबारी की थी, लेकिन उनके अनुरोध पर हमले रोक दिए थे. उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद इस मामले को वे भूलेंगे नहीं.

बता दें, हूती विद्रोही लगातार सऊदी अरब पर हमला कर रहे हैं. हालही उन्होंने रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मिसाइलें दागी थी, जिसमें करीब 14 लोगों की मौत हो गई. मंगलवार को भी हूतियों ने दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल कंपनी अरामको पर हमला किया है. वहीं, सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन ने सना के पश्चिम में तेल सुविधाओं पर हवाई हमले किए हैं. इन हमलों से पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट में और तेजी आई है. ये हमले गठबंधन के एक प्रवक्ता द्वारा निवासियों से अपनी सुरक्षा के लिए इलाका खाली करने की अपील करने के कुछ ही समय बाद हुए. सना में मौजूद लोगों ने धमाकों की आवाज सुनी.

विज्ञापन

गठबंधन ने हूती-नियंत्रित राजधानी में आम नागरिकों से आग्रह किया कि वे संभावित हमले से पहले यमनी तेल कंपनी की साइट और आस-पास के भंडारण क्षेत्रों को छोड़ दें. तेल कंपनी ने कहा कि उसकी भंडारण सुविधाएं खाली थीं और सऊदी हमले से तेल के भंडार या लोगों के लिए आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

भारत ने अपने नागरिकों से सतर्क रहने को कहा

भारत ने मंगलवार को सऊदी अरब में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी कि वे शांत रहें और खाड़ी देश में बदलती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सतर्कता बरतें. भारतीय दूतावास ने अपनी नई एडवाइजरी में कहा, ‘वर्तमान स्थिति को देखते हुए, सऊदी अरब में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को शांत और सतर्क रहने, हवाई हमले की स्थिति में घरों के अंदर रहने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा आधिकारिक चैनलों के माध्यम से जारी किए गए निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है.’

विज्ञापन

मिशन ने भारतीय नागरिकों को यह सलाह भी दी कि वे ‘मौजूदा घटनाओं से जुड़े किसी भी वीडियो या खबर का प्रसार या रीपोस्ट करने से बचें.’

दूतावास ने कहा, ‘आपातकालीन स्थिति में सऊदी अरब से बाहर जाने के इच्छुक भारतीय नागरिक पड़ोसी खाड़ी देशों, खासकर कतर और बहरीन के हवाई अड्डों से उपलब्ध उड़ानों का लाभ उठा सकते हैं. हालांकि, ध्यान दें कि इसके लिए संबंधित देश के नियमों के अनुसार वीजा प्राप्त करना जरूरी होगा.’

विज्ञापन

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola