सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारत को टैरिफ देना पड़ेगा या नही? PM मोदी का नाम लेकर ट्रंप ने खुद दिया जवाब

Donald Trump Tariffs: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भारत के साथ ट्रेड डील पर भी राष्ट्रपति ट्रंप का बयान आया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने और अमेरिका के संबंधों की बात की। साथ ही भारत पर लगे टैरिफ को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की।

donald trump tariffs

राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत से ट्रेड डील पर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

Donald Trump Tariffs: अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ रद्द कर दिए हैं तो क्या अब भारत को टैरिफ देना पड़ेगा या नहीं? इस पर राष्ट्रपति ट्रंप का जवाब आ गया है। उनका कहना है कि कोर्ट ने टैरिफ को अवैध कह दिया तो इसका मतलब यह नहीं कि टैरिफ हट जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी कुछ नहीं बदलेगा। भारत को 18 प्रतिशत टैरिफ देना ही होगा। भारत के साथ ट्रेड डील पर कोई असर नहीं पड़ेगा और न ही कोई बदलाव आएगा।

भारत से संबंधों को मजबूत और शानदार बताया

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं। वे एक सज्जन और महान व्यक्ति हैं। अपने विरोधियों से ज्यादा बुद्धिमान हैं। भारत के साथ मेरे संबंध भी शानदार हैं। आज हम भारत के साथ 500 मिलियन डॉलर का व्यापार कर रहे हैं। भारत ने रूस से भी संबंध तोड़ लिए हैं। अब भारत तेल का आयात रूस की बजाय वेनेजुएला से कर रहा है। मेरे अनुरोध पर ही भारत ने ऐसा किया, क्योंकि मैं और मोदी यूक्रेन युद्ध खत्म करना चाहते हैं।

विज्ञापन

टैरिफ के बदले भारत-पाक युद्ध रुकवाने का दावा

उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन की जंग में हर रोज 25000 लोग मर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच चले रहे युद्ध को भी मैंने ही रुकवाया था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भी कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्ध को रुकवाकर 3 करोड़ लोगों की जान बचाई है। यह टैरिफ के कारण ही संभव हुआ था। क्योंकि मैंने दोनों देशों को कह दिया था कि अगर युद्ध लड़ना है तो अमेरिका को 200 प्रतिशत टैरिफ देना पड़ेगा, लेकिन इसके बदले में दोनों देशों ने युद्धविराम करना सही समझा।

टैरिफ के बदले 500 मिलियन डॉलर की डील की

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा भारत और अमेरिका के बीच 500 मिलियन डॉलर की ट्रेड डील हुई है। इसके बदले अमेरिका ने भारत पर लगे 25 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया। वहीं रूस से संबंध तोड़ने पर 25 प्रतिशत एक्स्ट्रा टैरिफ भी खत्म कर दिया। इसके अलाव भारत ने अमेरिकी वस्तुओं और सूखे अनाज, पशु आहार, लाल ज्वार, मेवे, ताजे फल, सोयाबीन तेल, शराब, स्पिरिट और अन्य कृषि-खाद्य उत्पादों पर टैरिफ घटाने या खत्म करने पर सहमति जताई।

राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने भारत से आने वाले कपड़ों, चमड़े, जूते, प्लास्टिक प्रोडक्ट, रबड़ उत्पाद, जैविक रसायन, घरेलू सजावट के सामान, हस्तशिल्प वस्तुओं और मशीनरी भी 18 प्रतिशत टैरिफ लगाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ