'इतना टैरिफ लगाऊंगा चकरा जाओगे', ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप ने धमकया, बोले- नहीं दिया साथ तो समझ जाओ

Donald Trump Tariff Threat: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को जब अपनी कोई बात मनवानी होती है तो वे टैरिफ की धमकी देने लगते हैं. एक बार फिर उन्होंने टैरिफ की धमकी दी है. उन्होंने यूरोपीय देशों को ग्रीनलैंड को लेकर टैरिफ के लिए धमकाया है.

donald trump

Credit: Social Media

Donald Trump Tariff Threat: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को फिर टैरिफ की धमकी दी है. वहीं इस बार धमकी यूरोपीय देशों के लिए है, क्योंकि यूरोपीय देशों के साथ ग्रीनलैंड को लेकर तनाव बढ़ गया है. राष्ट्रपति ट्रंप ग्रीनलैंड पर कब्जा करना चाहते हैं और उसे अमेरिका का राज्य बनाना चाहते हैं, लेकिन यूरोपीय देश उनकी इस प्लानिंग का विरोध कर रहे हैं तो उन्होंने धमकी दी है कि जो भी ग्रीनलैंड के लिए उनका समर्थन नहीं करेगा, वे उस पर और ज्यादा टैरिफ लगाएंगे.

विज्ञापन

ग्रीनलैंड में सेना तैनात करेंगे यूरोपीय देश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि डेनमार्क और ग्रीनलैंड के बीच ग्रीनलैंड को लेकर बातचीत चल रही है और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड में सैन्य मौजूदगी बढ़ाने का फैसला किया है. कई यूरोपीय देश भी ग्रीनलैंड में सेना तैनात कर सकते हैं. लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वे ग्रीनलैंड को किसी भी कीमत पर पाना चाहते हैं, क्योंकि रूस-चीन से बचने के लिए अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड जरूरी है.

विज्ञापन

डेनमार्क के साथ बातचीत रही बेनतीजा

व्हाइट हाउस में एक इवेंट के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि कुछ देश ग्रीनलैंड पर कब्जे का विरोध कर रहे हैं, लेकिन अगर ग्रीनलैंड के मुद्दे पर साथ नहीं मिला तो विरोध करने वाले देशों पर और ज्यादा टैरिफ लगा दूंगा. डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन के साथ अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो की मुलाकात हुई थी, लेकिन बैठक बेनतीजा निकली.

पहले कई बार दे चुके टैरिफ की धमकी

बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने आर्थिक दबाव बनाने के लिए टैरिफ को कूटनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया है. इससे पहले उन्होंने अमेरिका फर्स्ट की पॉलिसी के नाम पर दुनियाभर के कई देशों पर टैरिफ लगाया. रूस से तेल व्यापार के विरोध में भी उन्होंने टैरिफ लगाया, जिसका खामियाजा भारत करीब 50 प्रतिशत टैरिफ अमेरिका को देकर भुगत रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ