पिछले कुछ महीनों से भारत और अमेरिका के बीच रूस से तेल खरीदने का मामला गर्माया हुआ है. भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने के कारण अमेरिका ने सबसे पहले भारत पर 25% बेस टैरिफ लगाया था, इसके बाद फिर से अतिरिक्त 25% का टैरिफ लगाया गया था. जिसके बाद भारत पर कुल टैरिफ 50% पहुंच गया. अमेरिका द्वारा भारत पर लगाया गया 50% टैरिफ दुनिया के किसी भी देश पर लगाए गए सबसे ऊंचे टैरिफ में से एक है. यह टैरिफ भारत से अमेरिका को निर्यात होने वाले सामानों जैसे तेल गैस और अन्य उत्पादों पर लागू किया गया था.
SC तय करेगा कि ट्रंप का फैसला सही या गलत
वहीं, अमेरिका में इस हफ्ते ही डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कई देशों पर लगाए गए टैरिफ को लेकर एक बड़ा फैसला आने वाला है, जो न सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप की राजनीति के लिए बल्की दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्था को हिला सकता है. ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ मामले को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट यह तय करेगा कि क्या ट्रंप ने यह हथियार कानूनी सीमा से बाहर जाकर इस्तेमाल किया या नहीं. अगर कोर्ट का फैसला डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ गया तो अमेरिका को हर एक देश से वसूले गए अरबों डॉलर लौटाने पड़ेंगे.
डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाए थे ये आरोप
इस मामले में डोनाल्ड ट्रंप का भी बयान सामने आया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा दे रहा है, जिसके चलते यह कदम उठाया गया है. हालांकि भारत ने इस टैरिफ को अनुचित करार दिया था और अमेरिका के इस कदम का पुरजोर विरोध भी किया था.
बता दें कि साल 2024-25 में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 131.84 बिलियन डॉलर रहा जिसमें भारत का अमेरिका को निर्यात एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.
डोनाल्ड ट्रंप ने कितने देशों पर लगाया टैरिफ?
अमेरिका द्वारा 70 से ज्यादा देशों पर 10 से 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है. ट्रंप ने भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया था जिसके बाद से लगातार डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना हुई थी. डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के अलावा चीन, ताइवान, रूस, कनाडा सहिता करीब 70 से ज्यादा देशों पर भारी टैरिफ लगाया था.
ट्रंप भारत को लौटाएंगे वसूले गए टैरिफ का पैसा?
विशेषज्ञों की मानें तो भारत पर डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए 50% टैरिफ के कारण भारत को वापसी में एक बड़ी राशि अमेरिका को चुकानी पड़ सकती है. इसका सटीक आंकड़ा क्या होगा ये निर्धारित करना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि यह टैरिफ से हुई कुल कमाई और भारत के निर्यात की मात्रा पर निर्भर करेगा.
डोनाल्ड़ ट्रंप ने SC से आने वाले फैसले पर क्या कहा?
डोनाल्ड ट्रंप ने इस केस को अपने करियर का सबसे अहम मुकदमा माना है. उन्होंने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट ने मेरे खिलाफ फैसला दिया तो यह अमेरिका के लिए एक डिजास्टर साबित होगा. ट्रंप ने इशारा दिया कि वह खुद भी सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद रह सकते हैं.
अगर ट्रंप केस हारे तो क्या होगा?
अब अगर सुप्रीम कोर्ट इस केस में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ फैसला देता है, तो इसका असर केवल अमेरिका पर ही नहीं पडे़गा. बल्कि अन्य देशों पर भी पड़ेगा. ट्रंप सरकार द्वारा अब तक भारत, यूरोप, चीन, कनाडा, ब्राजील समेत कई देशों से जो टैरिफ वसूले हैं, वो सभी रकम कानूनी रूप से विवादित मानी जाएगी. यानि कोर्ट अगर बोले कि टैरिफ अवैध थे, तो अमेरिका को हर डॉलर, हर सेंट यानी अरबों डॉलर वापस लौटाने पड़ सकते हैं.
बता दें कि भारत ने अमेरिका को 86.51 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात किया है और 45.33 बिलियन अमेरिकी डॉलर का आयात किया है.
संबंधित खबरें
'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
28 mins agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
1 hr ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
4 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
6 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
7 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
9 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
10 hrs agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
12 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
13 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines