अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा है कि उन्हें टैरिफ शब्द पसंद है और इससे वह अमीर हो रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने हमास को भी अल्टीमेटम दे दिया है. उनका कहना है कि शांति की बातचीत के लिए हमास के पास चार दिन का वक्त है. 4 दिन के भीतर उन्हें इस पर जवाब देना है. इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने टैरिफ को लेकर कहा है कि पदभार ग्रहण करने के बाद मैंने जिन पहले कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए, उनमें से एक योग्यता के सिद्धांत को बहाल करने का था. टैरिफ शब्द के अलावा, यह सबसे महत्वपूर्ण शब्द है. मुझे टैरिफ बहुत पसंद हैं. बहुत सुंदर शब्द है, लेकिन अब मुझे यह कहने की इजाजत नहीं है. इससे हम बेतहाशा अमीर होते जा रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट में हमारा एक बड़ा मामला है, लेकिन मैं कल्पना भी नहीं कर सकता क्योंकि दूसरे देशों ने हमारे साथ यही किया है.
ट्रंप ने कहा कि हमने खरबों डॉलर कमाए हैं. हम फिर से अमीर हो गए हैं. जब हम इसे पूरा कर लेंगे तो हमारे पास इतनी दौलत कभी नहीं होगी. दूसरे देश सालों से हमारा फायदा उठा रहे थे. अब हम उनके साथ उचित व्यवहार कर रहे हैं लेकिन जो पैसा आ रहा है, वह हमने पहले कभी नहीं देखा. पिछले दिनों, उनके पास 31 अरब डॉलर थे जो उन्हें मिले. ये कई युद्धपोत खरीदने के लिए काफी हैं.
व्हाइट हाउस में सवालों के जवाब देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह हमास को अपनी शांति योजना पर प्रतिक्रिया देने के लिए लगभग 3-4 दिन का समय देंगे. उन्होंने कहा कि बाकी सभी संबंधित पक्ष इस पर हस्ताक्षर कर चुके हैं और वे बस हमास का इंतजार कर रहे हैं. ट्रंप ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “सभी अरब देश इस पर हस्ताक्षर कर चुके हैं, सभी मुस्लिम देश इस पर हस्ताक्षर कर चुके हैं. इजराइल भी इस पर हस्ताक्षर कर चुका है. हम बस हमास का इंतजार कर रहे हैं और हमास या तो इसे करेगा या नहीं, और अगर ऐसा नहीं होता है तो इसका अंत बहुत दुखद होगा.”
यह भी पढ़ें : क्या ट्रंप को झटका देंगे भारत-चीन और रूस-ब्राजील? अमेरिका पर ही भारी पड़ने लगा है टैरिफ
फिलिस्तीन के एक सूत्र ने एएफपी को बताया, “इस मामले को लेकर हमास ने फिलिस्तीन के अंदर और बाहर अपने राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श का एक सिलसिला शुरू कर दिया है. हालांकि इसमें जटिलताएं हैं, ऐसे में बातचीत को पूरी होने में कई दिन का वक्त लग सकता है.”
संबंधित खबरें
PAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
5 hrs ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
15 hrs ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
17 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
19 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
20 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
22 hrs agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
1 day agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
1 day ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
1 day agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines