अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैमी ब्रूस को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की अगली उप-प्रतिनिधि के रूप में नामित किया है। टैमी ब्रूस को राजदूत का पद दिया जाएगा। इसकी जानकारी खुद डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी और कहा, “मुझे खुशी हो रही है कि देशभक्त, टेलीविजन हस्ती और बेस्टसेलिंग लेखिका को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की अगली उप-प्रतिनिधि के रूप में राजदूत के पद पर नामित कर रहा हूं।”
डोनाल्ड ट्रंप ने टैमी ब्रूस के नामांकन की घोषणा की और विश्वास जताया है कि वह अमेरिका का शानदार प्रतिनिधित्व करेंगी। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं टैमी ब्रूस, एक महान देशभक्त, टेलीविजन हस्ती और बेस्टसेलिंग लेखिका को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की अगली उप-प्रतिनिधि के रूप में राजदूत के पद पर नामित कर रहा हूं। मेरे दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से ही टैमी विदेश विभाग की प्रवक्ता के रूप में काम कर रही हैं, उन्होंने शानदार काम किया है। टैमी ब्रूस संयुक्त राष्ट्र में हमारे देश का शानदार ढंग से प्रतिनिधित्व करेंगी।”
कौन हैं टैमी ब्रूस?
टैमी ब्रूस फिलहाल अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हैं। जनवरी 2025 की शुरुआत में ही उन्होंने यह पद संभाला था। वह विदेश मंत्री को विभाग के प्रेस संबंधों के सभी पहलुओं पर सलाह देती हैं और अमेरिकी विदेश नीति पर अपनी बात प्रमुखता से रखती हैं। इसके साथ ही वह कई बार ब्रीफिंग भी करती हैं।
दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में पढ़ाई कर चुकीं टैमी ब्रूस एक मशहूर टेलीविजन हस्ती हैं। वह राजनीतिक टिप्पणीकार और बेस्टसेलिंग लेखिका भी हैं। साल 2022 में उन्हें लॉग केबिन रिपब्लिकन द्वारा ‘स्पिरिट ऑफ लिंकन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। ट्रंप सरकार के साथ काम करने से पहले वह 20 साल से अधिक समय तक फॉक्स न्यूज से जुड़ी रही थीं। उन्होंने “फियर इटसेल्फ: एक्सपोजिंग द लेफ्ट्स माइंड-किलिंग एजेंडा” जैसी कई पुस्तकें भी लिखी हैं।
यह भी पढ़ें : ‘रूस को किसी भी हालत में नहीं देंगे अपनी जमीन’, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दिया ट्रंप को झटका
राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा उन्हें नई जिम्मेदारी दिए जाने की घोषणा के बाद टैमी ब्रूस ने सोशल मीडिया पर लिखा, “धन्यवाद राष्ट्रपति ट्रंप! संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के उप-प्रतिनिधि के रूप में मुझे नामित कर विश्वास जताने के लिए मैं बहुत आभारी हूं। मुझे विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के रूप में सेवा करने का सम्मान मिला है और अब मैं धन्य हूं कि अगले कुछ हफ्तों में इस नए पद पर रहते हुए दुनिया के सामने अमेरिका प्रथम नेतृत्व और मूल्यों को आगे बढ़ाने की मेरी प्रतिबद्धता जारी रहेगी।”
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
5 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
7 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
8 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
11 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
12 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
12 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
13 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
14 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
16 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines