Trump का जेलेंस्की को तगड़ा झटका! यूक्रेन को सैन्य सहायता पर लगाई रोक और सुनाया बड़ा फरमान

Donald Trump Volodimir Zelensky Clash: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उलझने का एक और परिणाम यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूक्रेन के लोगों को झेलना होगा, क्योंकि ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता को लेकर बड़ा फरमान सुनाया है।

Trump-Zelensky Meeting

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात। (फोटो क्रेडिट X)

Trump Suspends Military Aid to Ukraine: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को एक और झटका दिया है। दरअसल, ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता पर रोक लगा दी है। साथ ही फरमान सुनाया है कि यह रोक तब तक जारी रहेगी, जब तक यह सुनिश्चित नहीं कर हो जाता कि यूक्रेन और देश के नेता शांति वार्ता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन

व्हाइट हाउस की ओर से एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक आदेश जारी करके यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता निलंबित कर दी, जिससे कीव पर रूस के साथ शांति वार्ता करने के लिए दबाव बढ़ गया है। यह कदम यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप के बीच ऑन कैमरा दुनिया के सामने हुए टकराव, बहस और नोक-झोंक के बीच उठाया गया है, क्योंकि ट्रंप युद्ध को जल्द से जल्द खत्म करना चाहते हैं, लेकिन जेलेंस्की बिना सुरक्षा गारंटी के कोई बात नहीं करना चाहते।

विज्ञापन

ट्रंप की यूक्रेन को कड़ी चेतावनी

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर ट्रंप ने मुद्दे पर विराम लगाने की संभावना से इनकार कर दिया था। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर AFP को बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि उनका ध्यान शांति पर है और चाहते हैं कि यूक्रेन भी लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध हो। अपनी सहायता रोक रहे हैं और इसकी समीक्षा कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इससे समस्या के समाधान में योगदान मिल रहा है।

विज्ञापन

ट्रंप ने यह भी चेतावनी दी है कि वह जेलेंस्की के विद्रोही रुख को अधिक समय तक बर्दाश्त नहीं करेंगे। मॉस्को के साथ युद्ध विराम समझौते के बिना जेलेंस्की बहुत लंबे समय तक नहीं टिक पाएंगे। सैन्य मदद पर रोक तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और इससे यूक्रेन को भेजे जाने वाले करोड़ों डॉलर के हथियार प्रभावित होंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ