अब यूक्रेन नहीं चाहता खत्म हो युद्ध? ट्रंप बोले- रूस को प्रस्ताव से आपत्ति नहीं, जेलेंस्की ने प्लान पढ़ा तक नहीं

Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप रूस और यूक्रेन की जंग रुकवाना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने एक यूक्रेन पीस प्लान बनाया है, जिसे जेलेंस्की ने रिजेक्ट कर दिया है, लेकिन ट्रंप का कहना है कि जेलेंस्की के लोगों को तो प्रस्ताव मंजूर है तो क्या अब जेलेंस्की नहीं चाहते युद्ध खत्म करना.

Donald Trump

राष्ट्रपति ट्रंप ने 23 सूत्रीय यूक्रेन पीस प्लान बनाकर दिया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि मैंने 8 युद्ध समाप्त कर दिए. रूस और यूक्रेन का युद्ध रुकवाना मुझे लगा था कि यह थोड़ा आसान होगा, लेकिन इसे आसान नहीं बनाया जा रहा है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात कर रहे हैं, लेकिन मुझे यह जानकार निराशा हुई है कि राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अभी तक प्रस्ताव नहीं पढ़ा है. रूस को इससे कोई आपत्ति नहीं है. जेलेंस्की के लोगों को भी प्रस्ताव पसंद आया, लेकिन मुझे जेलेंस्की को इससे आपत्ति है, क्या अब वह नहीं चाहते कि युद्ध खत्म हो?

विज्ञापन

जेलेंस्की को प्रस्ताव में बदलाव होने की उम्मीद

वहीं जेलेंस्की ने एक वीडियो जारी करके कहा कि उमरोव और जनरल ह्नातोव अमेरिका से यूरोप जा रहे हैं, जहां वे गुप्त शांति वार्ता कर रहे हैं. उन्हें पूरी जानकारी मिलने की उम्मीद है, खासकर इस बारे में कि अमेरिकियों ने रूस को क्या संदेश दिया और अमेरिका अब यूक्रेन पीस प्लान के किन पॉइंट्स में बदलाव करने को तैयार है. जेलेंस्की ने यह भी कहा कि स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के साथ उनकी हालिया बातचीत क्रिएटिव लेकिन टफ रही. लंदन और ब्रुसेल्स में अगली बैठकें होंगी, लेकिन फिलहाल जंग रोकने को लेकर कोई सहमति नहीं बनी है, इसलिए रूस की सेना भी लगातार हमले करही है.

विज्ञापन

रूस को हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराना चाहिए

जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन सम्मानजनक शांति का हकदार है. यहां शांति होगी या नहीं, यह पूरी तरह रूस पर निर्भर करता है. रूस पर यूरोपीय देशों का दबाव है और अमेरिका, यूरोप और अन्य सहयोगियों के साथ उनकी बातचीत चल रही है, लेकिन रूस को उसके कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. रोजाना यूक्रेन पर हमला करने के लिए, हमारे लोगों के खिलाफ लगातार आतंक फैलाने के लिए और खुद से युद्ध की शुरुआत करने के लिए. रूस की सेना आए दिन यूक्रेन पर हमला कर रही है और अब रूस की सेना रिहायशी इलाके में बम गिराने लगी है, जिससे लोगों के घर तबाह हो रहे हैं, यह अत्याचार है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ