Donald Trump Slams Putin: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा है कि ‘मैं उनसे निराश हूं’. यूक्रेन के मुद्दे पर उन्होंने बात नहीं समझी जबकि शांति को बरकरार रखना जरूरी है. ब्रिटेन के राजकीय दौरे के दौरान पीएम कीर स्टारमर के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यह बात कबूली है. उनका यह बयान रूस द्वारा पोलैंड के NATO क्षेत्रों में ड्रोन हमले के कुछ दिनों बाद आया है. ट्रंप रूस की आक्रामकता से परेशान है.
मॉस्को शांति नहीं चाहता
पोलैंड पर ड्रोन अटैक किए जाने पर ट्रंप ने राष्ट्रपति पुतिन के प्रति कड़ा रुख अपनाया हुआ है. उनका कहना है कि ये नाटो की सीमाओं का उल्लंघन है. ऐसी घटनाएं बताती है कि रूस शांति की दिशा में आगे नहीं बढ़ना चाहता है.
बिगड़े पुतिन-ट्रंप के रिश्ते
फर्स्ट मैन ट्रंप कहते हैं कि यूक्रेन युद्ध का मुद्दा सुलझाना सबसे आसान हो सकता था, क्योंकि पुतिन के साथ उनके रिश्ते अच्छे थे. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने अब तक 7 युद्धों को रोका और सही सुझाव के साथ सुलझाया भी है. रूस के साथ अच्छे रिश्ते होने के बाद भी पुतिन ने उनकी बात नहीं समझी, जो उन्हें सबसे आसान काम लगता था. ऐसे में बड़ा सवाल यह होता है कि आगे क्या होगा. क्या ट्रंप युद्ध रोकने के विचार को बदल देंगे या कोशिश करेंगे.
पुतिन पर दबाव बढ़ा सकते हैं
हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कई बार पहले कहा है कि अब वे रूस-यूक्रेन के मुद्दे में मध्यस्थता नहीं दिखाएंगे. मगर इस प्रेस कॉन्फ्रेंस ने एक बार फिर इशारा दिया कि अगर रूस पीछे नहीं हटता तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मॉस्को पर और कड़े आर्थिक व रणनीतिक दबाव बनाए जा सकते हैं.
क्यों युद्ध रुकवाना जरूरी है?
दरअसल, संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि 10,000 से ज्यादा नागरिक मारे गए हैं और कई लोग घायल और विस्थापित हुए हैं. ये सभी मानवाधिकार के खिलाफ है और आम लोगों के जीवन को चुनौतीपूर्ण बना रहा है. साल 2014 से शुरू हुए दोनों देशों के बीच का यह संघर्ष अब तक जारी है. फरवरी 2022 में रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हमले करना शुरू कर दिया था.
ये भी पढ़ें-‘भारत-चीन का फैसला नहीं बदल सकते’, टैरिफ की धमकी पर रूस ने ट्रंप को दिया कड़ा जवाब
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
3 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
5 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
13 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
15 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
15 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
18 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
20 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
20 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines