'गिड़गिड़ाया ईरान था मैं नहीं', मोजतबा खामेनेई पर फूटा डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा, बोले- अब एक फूटी कौड़ी नहीं मिलेगी

‘गिड़गिड़ाया ईरान था मैं नहीं’, मोजतबा खामेनेई पर फूट डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा, बोले- अब एक फूटी कौड़ी नहीं मिलेगी

us iran deal

Credit- News 24 GFX

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के बयान से भड़क गए हैं। वे डेमोक्रेटिक पार्टी के युद्ध के बाद ईरान के मजबूत होने के दावे से भी नाराज हैं। उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए दोनों गुटों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि समझौते के लिए मैं नहीं ईरान बेताब था। ईरान ही गिड़गिड़ाया था उनके और मध्यस्थ देशों के आगे। मूर्ख हैं वे लोग जो कहते हैं कि ईरान युद्ध के बाद मजबूत बनकर उभरा है। सच तो यह है कि अमेरिका ने ईरान को बर्बाद कर दिया है।

विज्ञापन

ईरान को वित्तीय सहायता न देने का ऐलान

ट्रंप ने दावा किया है कि वाशिंगटन ने नहीं, बल्कि तेहरान ने युद्ध खत्म करने और समझौता करने के लिए बातचीत शुरू करने की कोशिश की थी। हम हताशा में नहीं मिले, बल्कि ईरान मिला। उनका खेल खत्म हो चुका है। अमेरिका ने ईरान को पूरी तरह खत्म कर दिया है। अमेरिका अपने वादे पर कायम रहेगा और तेहरान को किसी प्रकार की वित्तीय सहायता प्रदान नहीं करेगा। हम पूरे 60 दिन तक परमाणु समझौते के लिए इंतजार करेंगे, लेकिन उन्हें एक पैसा नहीं मिलेगा, दस सेंट भी नहीं।

विज्ञापन

मोजतबा खामेनेई के इस बयान पर भड़के

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यह टिप्पणी ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के द्वारा उन पर सीधा निशाना साधने के एक दिन बाद की। मोजतबा ने दावा किया था कि अमेरिकी नेता समझौते के लिए बेताब थे और इसे हासिल करने के लिए हर तरह के दबाव का इस्तेमाल कर रहे थे। अमेरिका-ईरान समझौते के ड्राफ्ट पर हस्ताक्षर होने के बाद अपने पहले बयान में मोजतबा ने कहा कि उन्होंने शुरू में समझौते का विरोध किया था, लेकिन राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्यों से देश के हितों की रक्षा का आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने समझौते को अपनी मंजूरी दे दी थी।

डेमोक्रेटिक पार्टी के बयान का मजाक उड़ाया

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान खत्म हो चुका है। युद्ध ने ईरान की सैन्य क्षमताओं को तबाह कर दिया है। उसकी वायु सेना, नौसेना और डिफेंस सिस्टम तबाह हो चुके हैं। फिर भी डेमोक्रेट कहते हैं कि ईरान की स्थिति चार महीने पहले की तुलना में अब बेहतर है। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि वे ऐसा कहकर बच निकलेंगे? कुछ लोग कितने मूर्ख हो सकते हैं, उन्होंने साबित कर दिया है। ईरान को मजबूत समझकर वे गलती कर रहे हैं। जबकि सच तो यह है कि अमेरिका ने ईरान को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और ईरान ने परमाणु समझौता नहीं किया तो धरती से नामोनिशां मिटा देंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ