अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा में फिर सेंध लगी है। क्योंकि व्हाइट हाउस के बाहर तैनात पुलिस पर एक शख्स ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई हैं। हमलावर ने बैग से हथियार निकालकर करीब 25 राउंड फायरिंग की। हालांकि हमले में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर हो गया, जिसकी पहचान नसीरे बेस्ट के रूप में हुई। गोलीबारी में एक अन्य शख्स भी घायल हुआ है।
21 साल का है हमलावर नसीरे बेस्ट
बता दें कि व्हाइट हाउस के बाहर सीक्रेट सर्विस चेकपॉइंट पर गोलीबारी करने वाले की पहचान 21 साल के नसीरे बेस्ट के रूप में हुई है, जो मानसिक रूप से बीमार था। वह खुद को प्रभु यीशु मसीह का मॉर्डन अवतार मानता था। हालांकि हमले के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन नसीरे बेस्ट पहले भी अपने टिक टॉक वीडियो में राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या करने की धमकी दे चुका था। 9 दिसंबर, 2025 को उसने एक टिक टॉक वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें उसने कहा था कि अगर वह बटलर हत्याकांड का हमलावर होता तो डोनाल्ड ट्रंप मर चुके होते।
हमले के समय व्हाइट हाउस में ही थे ट्रंप
बता दें कि फायरिंग के समय राष्ट्रपति ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर ही मौजूद थे। जैसे ही गोलियां चलने की आवाज आई, उनकी सीक्रेट सर्विस एक्टिव हो गई और पूरे व्हाइट हाउस को घेर लिया। सीक्रेट सर्विस ने ही हमलावर को काबू में किया। फायरिंग की खबर मिलते ही फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) भी मौके पर पहुंचे। FBI निदेशक काश पटेल ने भी मौके पर आकर हालातों का जायजा लिया। उन्होंने ही X पर पोस्ट लिखकर फायरिंग होने की पुष्टि की।
पिछले महीने में डिनर में हुआ था हमला
बता दें कि पिछले महीने भी राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा का घेरा तोड़ा गया था। राष्ट्रपति ट्रंप पत्रकारों के लिए हर साल आयोजित होने वाले डिनर में अपनी पत्नी मेलानिया, उप-राष्ट्रपति वेंस, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और उनके परिजनों के साथ थे। डिनर पार्टी व्हाइट हाउस के पास होटल हिल्टन में चल रही थी कि एक शख्स ने अचानक फायरिंग करके दहशत फैला दी। उस समय भी सीक्रेट सर्विस ने सभी की जान बचाई थी और हमलावर को गोली मार गिरफ्तार किया था।
बेटी इवांका की हत्या का प्रयास भी हुआ
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनका परिवार विरोधियों के निशाने पर है। क्योंकि सिर्फ ट्रंप की सुरक्षा को तोड़ने का प्रयास ही नहीं किया जाता, बल्कि उनकी बेटी इवांका की हत्या करने की कोशिश भी हुई है। बीते दिन ही अमेरिका की जांच एजेंसी ने IRGC के एक आतंकी की साजिश का पर्दाफाश करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से इवांका के घर का ब्लूप्रिंट बरामद हुआ है। आरोपी कासिम सुलेमानी की मौत का बदला इवांका को मारकर लेना चाहता था।
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
6 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
12 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
19 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
19 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
22 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines