Donald Trump Security Breach: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में सेंध लगने से हड़कंप मच गया था। उनके गोल्फ कोर्स के ऊपर आसमान में एक प्लेन मंडराता नजर आया, जिसे वायुसेना के लड़ाकू विमान ने खदेड़ दिया। न्यू जर्सी के बेडमिंस्टर की घटना है। राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया वीकेंड मनाने के लिए बेडमिंस्टर आए हुए हैं। वहां उनका प्राइवेट गोल्फ कोर्स है, जिसके ऊपर प्लेन मंडरा रहा था, जिसे देखकर उनके सुरक्षा कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में एयरफोर्स को सूचित किया गया। फिर एयरफोर्स का लड़ाकू विमान आसमान में मंडराने लगा, जिसे देखकर प्लेन वापस चल गया। प्लेन को खदेड़ने के बाद भी लड़ाकू विमान काफी देर तक आसमान में रहा।
प्लेन ने किया नियम का उल्लंघन
बता दें कि राष्ट्रपति की सुरक्षा में सेंध लगाकर प्लेन ने अमेरिका में लागू अस्थायी उड़ान प्रतिबंध (TFR) का उल्लंघन किया है। नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) ने उस प्लेन के खिलाफ कार्रवाई की। NORAD ने ही घटनाक्रम की पुष्टि की और मीडिया बीफ्रिंग बताया कि दोपहर के करीब पौने 3 बजे थे, जब एक प्लेन प्रतिबंधित एयर स्पेस में राष्ट्रपति के गोल्फ कोर्स के ऊपर मंडराने लगा। NORAD के फाइटर जेट ने प्लेन को डिटेक्ट करके इंटरसेप्ट किया और विमान के सुरक्षित प्रतिबंधित एयर स्पेस के बाहर भेज दिया। वहीं दूसरी ओर सुरक्षा कर्मियों ने गोल्फ कोर्स का चप्पा-चप्पा खंगाला। प्लेन के पायलट का पता लगाने का प्रयास जारी है, ताकि सच पता चले कि प्लेन उस एरिया में क्यों उड़ाया गया?
अमेरिकन एयरफोर्स ने जारी किया नोटम
बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा में सेंध लगने के बाद अमेरिकन एयरफोर्स ने देशभर के पायलटों को नोटम (Notice to Air Missions) जारी किया, जिसे FAA द्वारा तैयार करके भेजा गया था। देशभर के पायलटों को ध्यान से पढ़ने और सख्ती से नोटम का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है। एयरफोर्स की ओर से चेतावनी भरे लहजे में कहा गया है कि अगर किसी पायलट ने बेडमिंस्टर, NJ के आस-पास विमान उड़ाया या विमान उड़ाने के बारे में सोचा भी तो NOTAM में 1353, 1358, 2246, 2247 पर जरूर नजर डाल लें कि क्या अंजाम होगा। न कोई बहाना सुना जाएगा और न ही कोई दलील चलेगी। इसलिए प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र से दूर रही रहें।
संबंधित खबरें
सऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
3 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
4 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
6 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
8 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
10 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
10 hrs agoLIVE: लोकतंत्र तभी बचेगा, जब BJP को सत्ता से हटाया जाएगा- अखिलेश यादव
11 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
12 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
22 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines