मध्य-पूर्व में जारी भारी तनाव के बीच एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने रणनीतिक रूप से बेहद अहम होर्मुज स्ट्रेट के पास गश्त कर रहे अमेरिकी सेना के एक ‘अपाचे हेलीकॉप्टर’ को मार गिराया है. ट्रंप ने दोटूक शब्दों में कहा है कि ईरान की इस हिमाकत का अमेरिका को हर हाल में कड़ा जवाब देना होगा. हालांकि, अमेरिकी सेना ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं की है कि हेलीकॉप्टर दुश्मन की गोलाबारी के कारण क्रैश हुआ है।
ट्रंप का जवाब
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट लिखकर इस घटना की जानकारी दी. ट्रंप ने बताया कि उन्हें सेना की तरफ से इस हमले की ब्रीफिंग दी गई है. ट्रंप ने लिखा कि इस घटना में दो पायलट शामिल थे, और राहत की बात यह है कि दोनों सुरक्षित और बिना किसी चोट के बच गए हैं. संयुक्त राज्य अमेरिका को इस हमले का पूरी ताकत से जवाब देना ही होगा.
यह भी पढ़ें : PM मोदी G7 समिट में शामिल होने जाएंगे फ्रांस; क्या US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी होगी मुलाकात?
ओमान के तट के पास क्रैश
यह घटना मंगलवार को स्थानीय समयानुसार तड़के करीब 3 बजे की है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने पुष्टि की है कि एक AH-64 अपाचे हेलीकॉप्टर क्षेत्रीय जलक्षेत्र में नियमित गश्ती मिशन पर था, तभी वह ओमान के तट के पास क्रैश होकर गिर गया. अमेरिकी सेना ने फिलहाल हादसे के पीछे के सटीक कारणों का खुलासा नहीं किया है और कहा है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच जारी है.
यह भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने रद्द की H-1B वीजा पर 1 लाख डॉलर फीस, जानें भारतीयों पर क्या पड़ेगा असर?
ऐसे बची पायलट की जान
इस हादसे के बाद समुद्र के बीचों-बीच एक ऐसा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसने सैन्य इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है. अमेरिकी सेना के इतिहास में पहली बार किसी बचाव अभियान के लिए एक मानवरहित सतही जहाज यानी सी-ड्रोन का इस्तेमाल किया गया. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी नौसेना के ‘कोर्सेर’ ऑटोनॉमस सरफेस ड्रोन ने पानी में गिरे दोनों पायलटों की लोकेशन का पता लगाया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद उन्हें दूसरे सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया, जहां से हेलीकॉप्टर के जरिए उन्हें एयरलिफ्ट किया गया.
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
6 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
15 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
17 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
18 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
20 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
20 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines