हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वेनेजुएला को डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा झटका, राष्ट्रपति मादुरो के 3 भतीजों और 6 शिपिंग कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने वेनेजुएला की 6 शिपिंग कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है. साथ ही राष्ट्रपति मादुरो को 3 भतीजों को भी प्रतिबंधित किया है. वेजेजुएला में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अमेरिका ने मोर्चा खोला हुआ है. अमेरिका नहीं चाहता कि वेनेजुएला के समुद्री जहाज अमेरिका तक पहुंचे और यहां के लोगों को नशे की लत लगे.

विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप वेनेजुएला पर हमला करने के मूड में हैं, लेकिन अभी सेना समुद्र में ही तैनात है.

Donald Trump vs Venezuela: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला से मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों का खात्मा करने का संकल्प लिया है, जिसके चलते अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला की घेराबंदी की है. वेनेजुएला के जहाजों पर समुद्र से नजर रखी जा रही है. इस बीच अमेरिकी सेना ने वेजेजुएला के तेल टैंकर को जब्त किया, जिसके बाद अमेरिका के फाइनेंस डिपार्टमेंट ने वेनेजुएला की प्रथम महिला सिलिया फ्लोरेस के 3 भतीजों और देश 6 शिपिंग कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान पर मेहरबान डोनाल्ड ट्रंप, 61,94,54,48,287 रुपये की डील पक्की; भारत के लिए टेंशन की बात?

मादुरो के 2 भतीजे करते हैं नशा तस्करी

यह प्रतिबंध वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से जुड़े व्यक्तियों और संस्थाओं को टारगेट करता हैं, क्योंकि वॉशिंगटन लैटिन अमेरिकी देश पर अपना दबाव बनाए रखना चाहता है. अमेरिका के फाइनेंस डिपार्टमेंट की प्रेस रिलीज के अनुसार, अमेरिका के प्रतिबंध एफ्रेन एंटोनियो कैम्पो फ्लोरेस और फ्रेंकी फ्रांसिस्को फ्लोरेस डी फ्रीटास को टारगेट करते हैं, जो राष्ट्रपति मादुरो के नारको-भतीजे हैं. साल 2016 में अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में दोनों को दोषी ठहराया गया था.

विज्ञापन

एक भतीजा मादुरो के लिए करता जासूसी

हालांकि साल 2022 में दोनों को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की सरकार ने क्षमादान दे दिया था, लेकिन बावजूद इसके वे नशीले पदार्थों की अमेरिका में तस्करी करते हैं. मादुरो का तीसरा भतीजा कार्लोस एरिक मालपिका फ्लोरेस है, जो वेनेजुएला की सरकारी तेल कंपनी PDVSA का पूर्व अधिकारी और पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष है. इसे मादुरो के लिए अमेरिका में काम करने वाले लोगों की सूची में शामिल किया गया है. इसलिए अमेरिका में उसकी एंट्री को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: ‘भारत से अब तक का सबसे अच्छा ऑफर…’ : ट्रेड डील पर बातचीत के बीच US अधिकारी का बयान; तो बात कहां अटकी?

विज्ञापन

इन कंपनियों और जहाजों पर लगा प्रतिबंध

अमेरिका ने पनामा के बिजनेसमैन रामोन कैरेटेरो नेपोलिटानो पेट्रोलियम शिपमेंट का कारोबार करते हैं और मादुरो-फ्लोरेस परिवार के साथ उनका व्यापारिक लेन-देन हैं. इसलिए वेनेजुएला में उनकी 6 शिपिंग कंपनियों और उनके समुद्री जहाजों को भी निशाना बनाया गया है. प्रतिबंधित कंपनियों के नाम मायरा मरीन लिमिटेड, आर्कटिक वॉयजर इनकॉर्पोरेटेड, पॉवरॉय इन्वेस्टमेंट लिमिटेड, रेडी ग्रेट लिमिटेड, सिनो मरीन सर्विसेज लिमिटेड और फुल हैप्पी लिमिटेड हैं.

प्रतिबंधित किए गए समुद्री जहाजों में व्हाइट क्रेन, कियारा एम, एच. कॉन्स्टेंस, लट्टाफा, तामिया और मोनिका शामिल हैं, जो अब समुद्र में सफर नहीं कर पाएंगे. कंपनियों पर मनमाने तरीके से शिपिंग करने और वेनेजुएला के तेल को एशिया में बेचने का आरोप है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola