US Tariffs India: रूस और युक्रेन युद्ध के समाधान की व्हाइट हाउस और डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कोशिशों पर भारत की पैनी नजर है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि 27 अगस्त से अमेरिका द्वारा भारत पर 50 फीसदी तक टैरिफ लगाए जाने का फैसला लिया गया है। इस टैरिफ का ऐलान मुख्य रूप से भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने के चलते लागू करने की वजह से किया गया है। हालांकि, अमेरिका ने भी संकेत दिए थे कि अगर रूस-यूक्रेन युद्ध समाधान की दिशा में सफलता मिलती है तो टैरिफ को हटाया जा सकता है। बस इसके लिए पुतिन और जेलेंस्की की मुलाकात में सकारात्मक परिणाम आने चाहिए।
टाला जा सकता है टैरिफ का फैसला?
15 अगस्त को डोनाल्ड ट्रंप की रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात हुई। इस मुलाकात को ट्रंप ने सफल बताया। इसके बाद बीती रात ट्रंप और जेलेस्की की मुलाकात हुई, जिसको लेकर भी ट्रंप का कहना है कि यह भी सफल रही है। इसके बाद अब अमेरिका के उस बयान की तरफ भारत का ध्यान जा रहा है, जिसमें कहा गया था कि अगर मुलाकात सफल रही तो अतिरिक्त टैरिफ का फैसला लिया जा सकता है। इस मीटिंग को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि आने वाले समय में इसको लेकर भी कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: ‘नहीं रुका युद्ध तो रूस को तबाह कर देंगे’, डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी की बड़ी धमकी
ट्रंप को लिंडसे ग्राहम की सलाह
इसको लेकर अमेरिका के सीनेटर लिंडसे ग्राहम का पोस्ट भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो को सलाह दी। उन्होंने लिखा कि ‘आप पुतिन को समझाओ कि अगर जंग नहीं रुकी तो हम उन देशों पर हमला करेंगे जो रूस से सस्ता तेल और गैस खरीद रहे हैं।’
भारत पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा। इसको लेकर जब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया जाता तब तक इस मामले को लेकर केवल अटकलें ही लगाई जाती रहेंगी।
ये भी पढ़ें: Trump-Zelensky Meeting: ‘अच्छा समय आना बाकी…’, ट्रंप से मुलाकात के बाद क्या बोले जेलेंस्की?
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
7 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
9 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
14 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
14 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
16 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
18 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
20 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
21 hrs agoरामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का ऐलान
22 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines