Donald Trump Reaction to China Victory Parade Accuses Xi Jinping, Putin, and Kim Jong Un of Anti-US Conspiracy: चीन की विक्ट्री परेड पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने निशाना साधा है। उन्होंने बीजिंग में हुई इस परेड में चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping के साथ मौजूद उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता Kim Jong Un और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर अमेरिका के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया है।
दरअसल, चीन का सैन्य परेड पश्चिमी देशों के खिलाफ एकता व ताकत का प्रदर्शन माना जा रहा है। ऐसे में ट्रंप ने तीनों नेताओं के बीच हुई बैठक को अमेरिका विरोधी गठजोड़ बताया है। वहीं, युक्रेन युद्ध और क्षेत्रीय सुरक्षा के संदर्भ में चीन, रूस और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ते सैन्य और कूटनीतिक संबंधों को लेकर पश्चिमी जगत में चिंता बढ़ी है।
राष्ट्रपति Xi Jinping ने दिया ये बड़ा बयान, बोले- चीन को कोई नहीं रोक सकता
जानकारी के अनुसार बीजिंग में द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की 80वीं वर्षगांठ पर भव्य परेड आयोजित की गई थी। परेड की शुरुआत करते हुए राष्ट्रपति Xi Jinping ने कहा कि चीन को कोई नहीं रोक सकता। आगे उन्होंने जोर देकर कहा कि मानवता एक बार फिर शांति या युद्ध , संवाद या टकराव और साझा लाभ या हानि वाले विकल्पों के बीच खड़ी है। बता दें इस परेड को देखने के लिए विशेष तौर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता kim jong un मौजूद रहे।
क्या दुनिया के तीनों दिग्गज नेताओं को देख बौखला गए ट्रंप?
ट्रंप ने कहा कि चीन याद रखे की उसकी आजादी के लिए अमेरिकियों ने भी बलिदान दिया है। ट्रंप ने अपने बयान में किम जोंग उन और व्लादिमीर पुतिन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आप लोग संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ साजिशें रच रहे हैं। आगे उन्होंने अपने बयान में चीन को विक्ट्री परेड के लिए शुभकामनाएं भी दी।
26 देशों के नेताओं ने की शिरकत, अमेरिका की बढ़ी टेंशन
जानकारी के अनुसार चीन ने अपनी विक्ट्री परेड में अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया। इस दौरान हजारों की संख्या में सैनिक, करीब 100 फाइटर जेट्स और मिसाइलें प्रदर्शित की गईं। बता दें इस परेड में रूस, नॉर्थ कोरिया, समेत दुनिया के तकरीबन 26 से अधिक देशों के नेताओं ने शिरकत की।
ये भी पढ़ें: कोर्ट से ट्रंप को लगा एक और झटका, अब कैलिफोर्निया में सेना तैनात करने के आदेश पर लगी रोक
संबंधित खबरें
पूर्व सेना चीफ, मोरक्को से फैमिली रिलेशन, कौन हैं इजरायल के 'अगले PM' गादी?
6 hrs agoहूतियों का रियाद एयरपोर्ट-सैन्य ठिकानों पर हमला, सऊदी ने भी किया पलटवार
10 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
13 hrs agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
14 hrs agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
14 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
23 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
1 day ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
1 day agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines