Trump Responds Epstein Email Case: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेफरी एपस्टीन के ईमेल के जरिए किए गए दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने एपस्टीन के द्वारा किए गए गलत कामों में किसी भी तरह से शामिल होने से इनकार किया और अपने ऊपर लगे आरोपों को डेमोक्रेटिक पार्टी की साजिश करार दिया. उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट लिखकर ईमेल के जरिए किए डेमोक्रेट्स के दावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि वे शटडाउन समेत कई मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए गड़े मुर्दें उखाड़ रहे हैं.
राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या लिखा पोस्ट में?
बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट में लिखा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के लोग जेफरी एपस्टीन के मामले को फिर से उठाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि वे शटडाउन और कई अन्य मुद्दों पर अपनी नाकामी से जनता का ध्यान भटकाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. केवल बुरा, गलत या मूर्ख रिपब्लिकन ही डेमोक्रेट्स के जाल में फंस सकता है. डेमोक्रेट्स की वजह से शटडाउन लगा और उन्होंने ही लोगों के जीवन को खतरे में डालकर देश को 1.5 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान पहुंचाया है. उन्हें इसकी उचित कीमत चुकानी चाहिए.
क्या दावा हुआ है ईमेल को लेकर?
बता दें कि डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने जेफरी एपस्टीन के कुछ ईमेल जारी किए, जिनके आधार पर दावा किया गया कि डोनाल्ड ट्रंप ने एक पीड़िता के साथ उसके घर पर कई घंटे बिताए थे. ट्रंप कई पीड़ित लड़कियों के बारे में जानकारी रखते हैं और पीड़िताओं में कई नाबालिग लड़किया हैं. हाउस ओवरसाइट कमेटी ने सोशल नेटवर्किंग साइट X हैंडल पर ईमेल को अपलोड किया था, जिनका आदान-प्रदान जेफरी एपस्टीन, गिसलेन मैक्सवेल और माइकल वॉल्फ के बीच हुआ था. वहीं इन ईमेल में डोनाल्ड ट्रंप के नाम का भी जिक्र किया गया है.
व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान
बता दें कि जेफरी एपस्टीन मामले को लेकर व्हाइट हाउस की ओर से बयान जारी किया गया है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ भी गलत नहीं किया है. डेमोक्रेट्स पर पीड़िता का नाम हटाकर ईमेल जारी किए हैं. पीड़िता का नाम वर्जीनिया गिफ्रे था, जिसने सुसाइड कर ली थी और मरने के बाद जारी हुए उनके संस्मरण में मेंशन था कि डोनाल्ड ट्रंप उनके मित्र थे और उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है. ईमेल के तथ्य यह साबित नहीं करते हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कोई गलत काम किया है. उन्हें जानबूझकर इस मामले में परेशान किया जा रहा है.
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
39 mins agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
44 mins agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
5 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
6 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines