गोली चलाने वाले का ट्रंप से ही कनेक्शन...अमेरिकी एजेंसियों की जांच में हमलावर को लेकर 5 बड़े खुलासे

Thomas Crooks Police Enquiry: डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने वाले थॉमस क्रुक्स का ट्रंप से ही कनेक्शन बताया जा रहा है। पुलिस जांच में उसे लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हालांकि थॉमस को मार गिराया गया है, लेकिन अभी तक अमेरिका की जांच एजेंसियों ने उसके ही हमलावर होने की पुष्टि नहीं की है।

Donald Trump Firing Case Accused Thomas Crooks

ट्रंप के हमलावर थॉमस क्रुक्स को लेकर जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

विज्ञापन

Thomas Crooks Secrets Revealed by FBI: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोलियां चलाने वाले की पहचान हो गई है। FBI, AFT और सीक्रेट सर्विस एजेंट्स मिलकर ट्रंप पर हमले की जांच कर रहे हैं। संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने एक आधिकारिक बयान जारी करके बताया कि आरोपी की पहचान उसके वोटर कार्ड से हुई है। वहीं आरोपी ट्रंप की पार्टी का ही बताया जा रहा है। आरोपी का नाम थॉमस क्रुक है।

आरोपी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि अभी तक FBI थॉमस क्रुक्स के ही हमलावर होने की पुष्टि नहीं कर रही है, लेकिन ट्रंप की रैली में तैनात स्नाइपर्स ने जिसे मार गिराया है, वह थॉमस क्रुक्स है। वहीं ट्रंप पर हमला करने का मकसद भी अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। मामले की जांच कर रही एजेंसियों के अनुसार, थॉमस क्रुक्स को लेकर जो जानकारियां सामने आई हैं, आइए जानते हैं…

विज्ञापन

 

ट्रंप की ही पार्टी का मेंबर हमलावर

संघीय जांच ब्यूरो (FBI) के अनुसार, ट्रंप पर हमला करने वाले थॉमस की पहचान उसके वोटर आईडी कार्ड से हुई। रिकॉर्ड के अनुसार, थॉमस उसी रिपब्लिकन पार्टी का मेंबर है, जिस पार्टी ने ट्रंप को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है। थॉमस ने पार्टी को डोनेशन भी दिया था, जो 15 डॉलर (1250 रुपये) था।

विज्ञापन

उग्र विचारों वाला शख्स थॉमस

जांच के अनुसार, थॉसम सिर्फ 20 साल का था। वह पेंसिलवेनिया के बेथेल पार्क के पास रहता है। उसके संबंध कट्टरपंथी समुदायों से रहा है, वहीं उसका एक वीडियो सामने आया है कि जिसमें उसे कहते हुए सुना जा सकता है कि वह ट्रंप और रिपब्लिकन्स से नफरत करता है।

 

विज्ञापन

थॉमस की लाश से पास मिली राइफल

FBI के अनुसार, रैली स्थल के सामने वाली बिल्डिंग की छत से जिस शख्स की लाश मिली है, वहीं थॉमस क्रुक्स है। लाश के पास एक AR-15 सेमी-ऑटोमेटिक राइफल मिली है, जिससे ट्रंप पर 5 से 8 बार गोलियां चलाई गईं, लेकिन एक ही गोली ट्रंप के कान को छूकर निकली। पुलिस के सामने एक सवाल यह है कि थॉमस के पास राइफल कहां से आई?

विज्ञापन

थॉमस का शहर रैली स्थल से एक घंटा दूर

FBI के अनुसार, थॉमस क्रुक्स जिस बेथेल पार्क के पास रहता है, वह पिट्सबर्ग के दक्षिणी छोर पर स्थित है, जो रैली स्थल, बटलर, पिट्सबर्ग की नॉर्थ साइड में एक घंटे की दूरी पर है। पेंसिल्वेनिया के वोटर रिकॉर्ड में थॉमस मैथ्यू क्रुक्स का नाम दर्ज है, जिसका पता और बर्थडेट पंजीकृत रिपब्लिकन के तौर पर है। हालांकि रिकॉर्ड से यह स्पष्ट नहीं है कि वोटर कार्ड कब लागू किया गया?

 

विज्ञापन

थॉमस ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं

पेनसिल्वेनिया स्टेट पुलिस डिपार्टमेंट के डिप्टी कमिश्नर जॉर्ज बिवेन्स ने एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि थॉमस ने ट्रंप को टारगेट करके गोली चलाने के बाद जो गोलियों चलाईं, वे इधर उधर चलाई। इसी अंधाधुंध गोलीबारी में एक शख्स की मौत हुई, जो बुजुर्ग हैं। थॉमस ट्रंप की स्टेज से 120 मीटर की दूरी पर बिल्डिंग की छत पर था। उस पर 200 मीटर की दूरी से स्नाइपर्स ने अटैक किया और सीधे सिर में गोली मारी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ