Donald Trump: व्हाइट हाउस में बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एनबीसी के रिपोर्टर से बहस हो गई। यह बहस कतरी जेट के बारे में सवाल किए जाने पर शुरू हुई थी, जो पेंटागन द्वारा कतर से आए बोइंग 747 को स्वीकार करने के बारे में था। बता दें कि इस जेट को अस्थायी रूप से एयर फोर्स वन में परिवर्तित किया जाना है।
रिपोर्टर से जाने को बोला!
दरअसल, यह पूरा मामला राष्ट्रपति ट्रंप और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ बैठक के दौरान हुई घटना है। ट्रम्प ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक वीडियो भी दिखाया था, जो दक्षिण अफ्रीका में श्वेत किसानों के खिलाफ हिंसा को उजागर करने वाला था। रिपोर्टर को मुद्दे से अलग हटकर सवाल करने पर ट्रंप नाराज हो गए थे।
वे बोले-“आप किस बारे में बात कर रहे हैं? आपको पता है कि आपको यहां से चला जाना चाहिए” इस मामले का कतरी एयरजेट से क्या लेना-देना है? जेट संयुक्त राज्य की वायु सेना को भेंट में दिया गया तोहफा है और यह अच्छी बात है। हमारे पास और भी कई सवाल थे, जिस पर वार्ता की जा सकती है। यदि आप लीग से हटकर सवाल कर रहे हैं, तो आपकी बुद्धिमता और समझदारी पर मुझे संदेह है।
ट्रंप ने चैनल को भी सुनाया
आगे ट्रंप सिर्फ यही नहीं रुके, उन्होंने एनबीसी नेटवर्क पर भी सवाल किए और खूब आलोचना की। उन्होंने रिपोर्टर से कहा कि वे अपने स्टूडियो वापस चले जाएं, क्योंकि उनसे अब और कोई भी सवाल नहीं पूछे जाएंगे।
बोइंग मेरे लिए नहीं है- ट्रंप
इसके बाद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर बताया कि 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर का बोइंग 747 मेरे लिए नहीं है, बल्कि यह अमेरिकी वायु सेना को मिला एक उपहार था। यह राष्ट्र को कतर की तरफ से मिला था। इसे हमारी सरकार द्वारा अस्थायी एयर फोर्स वन के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा, जब तक कि हमारे नए बोइंग नहीं आ जाते हैं।
ये भी पढ़ें- अपने घर में क्यों घिरा पाकिस्तान? सिंध के होम मिनिस्टर के घर में लगाई आग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
'एंटी-एयरक्राफ्ट ठिकाने पर किया अटैक', ट्रंप ने ईरान पर हमले को किया कंफर्म
32 mins agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
1 hr agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
3 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
5 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
5 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
6 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
8 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
9 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
9 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines