दावोस जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हवाई जहाज को अचानक यू टर्न लेना पड़ा. दरअसल टेकऑफ के तुरंत बाद एयर फोर्स वन की टीम ने जहाज में कुछ इलेक्ट्रिक्ल खराबी महसूस की. सावधानी बरतते हुए राष्ट्रपति का विमान तुरंत मैरीलैंड के ज्वॉइंट बेस एन्ड्रीयूज लौट आया. अधिकारियों का कहना है कि समस्या इतनी गंभीर नहीं थी, लेकिन प्रोटोकॉल के मुताबिक राष्ट्रपति की जान को जोखिम में नहीं डाला जा सकता. इसीलिए इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई.
ये भी पढ़ें: ‘पूरा देश उड़ा देंगे, धरती से मिटा देंगे नामो-निशान…’, ईरान की वार्निंग के बाद डोनाल्ड ट्रंप की नई धमकी
वैकल्पिक प्लेन से दावोस पहुंचेंगे ट्रंप
लैंडिग के बाद राष्ट्रपति ट्रंप और उनके प्रतिनिधिमंडल को एक बैकअप प्लेन में शिफ्ट किया गया. फिलहाल एयर फोर्स वन के तौर पर इस्तेमाल हो रहे दोनों प्लेन काफी पुराने हैं. बोइंग इनके नए एडिशन तैयार कर रहा है, लेकिन इसमें कितना वक्त लग सकता है ये कहना मुश्किल है. इनमें राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए खास तौर पर बनाया जाता है. ये प्लेन स्पेशल सेफ्टी तकनीक से बने होते हैं, जिनमें एंटी-मिसाइल सिस्टम, रेडिएशन शील्डिंग जैसी कई अहम बातें शामिल हैं.
IWF के मंच से भाषण देंगे ट्रंप
आपको बता दें कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (IWF) की 56वीं वार्षिक बैठक 19 से 23 जनवरी 2026 के बीच दावोस में हो रही है, जिसमें 130 से ज्यादा देशों के करीब 3,000 बड़े नेता शामिल होंगे. आज शाम 7 बजे राष्ट्रपति ट्रंप वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मंच से अपना भाषण देंगे. दोबारा अमेरिका की कुर्सी संभालने के बाद ये ट्रंप की पहली मौजूदगी होगी. वो इस दौरान अमेरिकी नीतियों पर बात करने वाले हैं. रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया के सामने सस्ती गैस और मजबूत अर्थव्यव्सथा पर चर्चा की.
ये भी पढ़ें: ‘भारत-पाक परमाणु युद्ध की तरफ बढ़ रहे थे…’, ट्रंप ने फिर किया दोनों देशों में युद्ध रुकवाने का दावा
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines