US President Pakistan visit 2025: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। ये दावा पाकिस्तानी मीडिया ने सूत्रों के हवाले से किया है। जियो टीवी के अनुसार ट्रंप का ये संभावित दौरा 18 सितंबर को हो सकता है। पिछले कुछ समय से ट्रंप लगातार भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध टालने की बात कह रहे हैं। ऐसे में अगर यह दौरा होता है तो इसका प्रभाव भारत पर भी पड़ना तय है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगर ट्रंप पाकिस्तान आएंगे तो वे भारत भी आ सकते हैं। ट्रंप आजकल टैरिफ और युद्ध रुकवाने को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके अलावा इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने उनका नाम नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया है। इससे पहले पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ उनका नाम नोबेल पुरस्कार के लिए नामित कर चुके हैं।
2006 में आए थे जॉर्ज बुश
ट्रंप ने पाकिस्तान पहुंचने वाले आखिरी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश थे। उन्होंने 2006 में पाकिस्तान का दौरा किया था। इससे पहले पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने अमेरिका का दौरा किया था। जहां पर दोनों ने डिनर के दौरान लंबी बातचीत की थी। इस बीच सामने आया है कि ट्रंप की नजर पाकिस्तान में बिटकॉइन का बिजनेस करने की है। जिसकी कमान मुनीर स्वयं अपने हाथों में ले रखी है। इसके अलावा पाकिस्तान में तख्तापलट की खबरें भी चल रही है ऐसे में सभी की नजरें दोनों देशों के बीच होने वाली बैठक पर रहेगी।
ये भी पढ़ेंः सीरिया पर इजरायल ने क्यों किया हमला? कौन हैं ड्रूज, जिनके कारण बने युद्ध छिड़ने के आसार
फिर करीब आ सकते हैं पाकिस्तान-अमेरिका
हालांकि अभी पाक विदेश मंत्रालय ने ट्रंप की संभावित दौरे को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। ऐसे में लग रहा है कि पाकिस्तान और अमेरिका एक बार फिर करीब आ सकते हैं। इससे पहले ट्रंप ने अपने पिछले शासन काल के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया था। ऐसे में इस बार ट्रंप की नरमी समझ से परे हैं। अब ये तो ट्रंप के आने पर ही क्लियर होगा कि पाकिस्तान के दौरे से उन्हें क्या हासिल होता है?
ये भी पढ़ेंः India-US Trade Deal: ट्रंप का भारत को लेकर बड़ा ऐलान, बोले- 1 अगस्त को आएगा बहुत सारा पैसा
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
4 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
8 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
8 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
16 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
17 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
19 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines