'इतने हमले करूंगा कि छिपने की जगह नहीं मिलेगी', डोनाल्ड ट्रंप का वेनेजुएला पर लैंड स्ट्राइक करने का ऐलान

America vs Venezuela: अमेरिका ने वेनेजुएला में मादुरो सरकार के तख्तापलट और नशा तस्करी के नेटवर्क का खात्मा करने के लिए जमीनी हमले करने का ऐलान कर दिया है. अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला को जल, थल और अंबर तीनों दिशाओं से घेराव किया हुआ है. राष्ट्रपति ट्रंप का मकसद मादुरो को पद से हटाकर वहां नई सत्ता का रास्ता साफ करना और नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है.

America | venezuela | trump | maduro

अमेरिका ने कई महीनों से वेनेजुएला की घेराबदी की हुई है.

US Military Activity in Venezuela: लैटिन अमेरिका में नया युद्ध छिड़ने जा रहा है, क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति वेनेजुएला के खिलाफ लैंड स्ट्राइक करने का ऐलान कर दिया है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट लिखकर बताया कि वेनेजुएला के तानाशाह मादुरो के खिलाफ कार्रवाई करने का समय आ गया है. अमेरिका की सेना अब वेनेजुएला में घुसकर जमीनी हमले करेगी. नशा तस्करी करने वालों का खात्मा और गिरफ्तारियां करेगी.

विज्ञापन

मादुरो को बताया नार्को ट्रैफिकिंग चीफ

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव मुख्य रूप से वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो की सरकार को हटाने, ड्रग स्मगलिंग, तेल प्रतिबंधों और चुनाव में चोरी के विवादों पर केंद्रित है. ट्रंप सरकार ने मादुरो को नार्को ट्रैफिकिंग का प्रमुख बताया है और मादुरो सरकार का पतन करने के लिए ही घेराबंदी की हुई है. इसके लिए वेनेजुएला के समुद्र में अमेरिकी नौसेना तैनात है. आसमान में सेना के जहाज मंडरा रहे हैं और तेल टैंकरों को जब्त किया जा रहा है.

विज्ञापन

ड्रग स्मगलिंग नेटवर्क का खात्मा मकसद

राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि वेनेजुएला से अमेरिका में नशे की तस्करी की जा रही है, जिस वजह से अमेरिका के लोग नशे की लत का शिकार हो रहे हैं. इसलिए वे वेनेजुएला पर हमला करके वहां फैले ड्रग स्मगलिंग के नेटवर्क को खत्म करना चाहते हैं. राष्ट्रपति ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रूबियो इंटरनेशनल मीडिया में वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को नार्को टेररिस्ट बता चुके हैं, वहीं मादुरो का कहना है कि अमेरिका वेनेजुएला पर कब्जा करना चाहता है.

तेल भंडार लूटने की साजिश का आरोप

मादुरो का कहना है कि अमेरिका की नजर वेनेजुएला के तेल भंडार पर भी है, क्योंकि वेनेजुएला में दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है, जिसे लूटने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ड्रग स्मगलिंग के नेटवर्क को खत्म करने का बहाना बना रहे हैं. तेल भंडार लूटने के लिए ही उन्हें तानाशाह कहते हैं और उनकी हत्या कराना चाहते हैं, सत्ता से हटाना चाहते हैं. इस मामले में यूरोप भी अमेरिका का समर्थक है, वहीं वेनेजुएला को रूस, चीन और ईरान का समर्थन मिला है.

विज्ञापन

वेनेजुएला पर हमले की कैसी है तैयारी?

बता दें कि अमेरिका ने कैरेबियन सागर में वेनेजुएला की घेराबंदी के लिए नौसेना तैनात की हुई है. नौसेना का USS गेराल्ड R. फोर्ड एयरक्राफ्ट 15000 सैनिकों के साथ वेनेजुएला को घेरे हुए हैं और वेनेजुएला के तेल टैंकरों को जब्त कर रहा है. सितंबर महीने में अमेरिकी नौसेना ने वेनेजुएला की नावों पर यह कहते हुए एयर स्ट्राइक की थी कि उनमें नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है और ये अमेरिका जा रही हैं. इस एयरस्ट्राइक में 80 से ज्यादा लोग मारे गए थे.

मादुरो को सत्ता छोड़ने का अल्टीमेटम

ट्रंप सरकार ने वेनेजुएला के ट्रेन डे अरागुआ गैंग और कार्टेल डे लोस सोलेस को आतंकी संगठन घोषित किया हुआ है. मादुरो को सत्ता छोड़ने का अल्टीमेटम दिया हुआ है. मादुरो परिवार और उसके बिजनेस पार्टनर की शिपिंग कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया हुआ है. गत 10 दिसंबर को वेनेजुएला के समुद्र तट के पास एक टैंकर को जब्त किया था, जिसमें 1.8 मिलियन बैरल तेल है, जिसे जब्त भी कर लिया गया है, जबकि मादुरो ने तेल टैंकर की जब्ती को समुद्री डकैती बताया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ