Donald Trump on Los Angeles Protest: अमेरिका के लॉस एंजेल्स में अमेरिकी इमिग्रेशन और कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) की तरफ से की गई छापेमारी की वजह से पूरे शहर में बवाल मचा हुआ है। शुक्रवार को हुई इस छापेमारी के कारण शनिवार को लॉस एंजिल्स के पैरामाउंट शहर में काफी भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान पुलिस और ICE विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच कई जगह टकराव हुआ। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने लॉस एंजेल्स की कई सड़कों पर आगजनी जैसी घटना को अंजाम दिया। अब इस विरोध प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त रूख अपनाया है। उन्होंने कहा कि अगर कैलिफोर्निया के गवर्नर और लॉस एंजिल्स के मेयर अपना काम नहीं कर सकते हैं, तो संघीय सरकार हस्तक्षेप (Federal Government) करेगी।
प्रदर्शन और आगजनी पर भड़के ट्रंप
लॉस एंजिल्स में हुए प्रदर्शन और आगजनी को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अगर कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूस्कम और लॉस एंजिल्स के मेयर करेन बास अपना काम नहीं कर सकते, जिसके बारे में हर कोई जानता है, तो इस मामले में संघीय सरकार हस्तक्षेप करेगी। इसके बाद दंगों और लूट की समस्या को हल करेगी, जिस तरह से इस समस्या को हल किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: यूक्रेन में रूस ने फिर मचाई तबाही… खारकीव पर ड्रोन और मिसाइल से किया हमला
पैरामाउंट में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी
इसको लेकर शेरिफ रॉबर्ट लूना ने बताया कि पैरामाउंट में शनिवार को विरोध प्रदर्शन के लिए 400 से ज्यादा लोग जमा हुए थे, जिसे विभाग द्वारा गैरकानूनी घोषित कर दिया गया। इसके बाद अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को बिना किसी हिंसा के प्रदर्शन खत्म करने और जाने का आग्रह किया। मालूम हो कि शुक्रवार को लॉस एंजेल्स में इमिग्रेशन और कस्टम्स इंफोर्समेंट (ICE) एजेंटों की तरफ से एक छापेमारी की गई और दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद ही शनिवार को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।
संबंधित खबरें
कोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 hr agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
4 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
5 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
6 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
16 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
22 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines