Donald Trump: अप्रैल के महीने में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ. इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया. भारत ने पाकिस्तान को उस हमले का जवाब देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की. इस संघर्ष को खत्म करने का श्रेय अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद ले लिया. उन्होंने इसको लेकर कई जगह पर बयान दिया कि उन्होंने ही इस जंग को खत्म कराया है. इसी कड़ी में ट्रंप ने फिर से इस बात को दोहराया है. उन्होंने इस बार इसका जिक्र सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सामने किया.
8 देशों की जंग रुकवाई- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी दुनिया में शांति लाने का दावा करते हैं. इसके लिए वह समय-समय पर कहते नजर आते हैं कि उन्होंने कई देशों की जंग रुकवाने में मदद की है. इसमें भारत और पाकिस्तान का नाम भी शामिल है. एक बार फिर से उन्होंने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ मीटिंग में जंग की बात दोहराई. उन्होंने कहा कि ‘मैंने 8 देशों की जंग रोकी है, जिसमें भारत-पाकिस्तान का संघर्ष भी शामिल है.’
ये भी पढ़ें: हमास का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, ट्रंप की गाजा शांति योजना को किया रिजेक्ट, UNSC ने दी प्लान को मंजूरी
पुतिन से थोड़ा हैरान हूं- डोनाल्ड ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों की जंग फिर से शुरू होने वाली थी, लेकिन मैंने उसको व्यापार के जरिए रोका है. इसके लिए कई नेताओं ने ओवल ऑफिस में आकर ही साइन किए हैं. कुछ ने फोन पर बात करके केवल 24 घंटों के अंदर ही समझौता मान लिया. डोनाल्ड ट्रंप ने 8 देशों की जंग रोकने पर कहा कि ‘मुझे पुतिन के साथ एक और जंग रोकनी है. मैं पुतिन से थोड़ा हैरान हूं, क्योंकि जितना जल्दी सोचा था इसमें उससे कहीं ज्यादा टाइम लगा.’
बता दें कि 39 साल के सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद वाशिंगटन की यात्रा पर हैं. उन्होंने इस दौरान ओवल ऑफिस में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 2018 के बाद पहली बार यहां यात्रा पर आए हैं.
ये भी पढ़ें: टैरिफ घटाने पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, बीफ समेत कई चीजों पर टैक्स कम किया, पढ़ें लिस्ट में क्या-क्या शामिल?
संबंधित खबरें
अमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
4 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
6 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
7 hrs agoLIVE: युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड, रैली में नहीं लिया था हिस्सा
7 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
7 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
7 hrs ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines