Trump On Doha Attack: कतर की राजधानी दोहा में इजरायली सेना ने हमला किया है। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह इस हमले की जगह को लेकर ‘बहुत दुखी’ हैं क्योंकि कतर अमेरिका का सहयोगी है और मध्य-पूर्व की शांति वार्ताओं में मुख्य भूमिका निभा रहा है। वे कहते हैं कि उन्हें इस बात की सूचना पहले से थी और उन्होंने इस बात की चेतावनी भी दी थी। मगर ट्रंप ने साफ कहा है कि हमास को खत्म करना एक योग्य लक्ष्य है। जानिए पूरी बात।
ट्रंप ने जताया दुख
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मंगलवार को कहा कि ट्रंप को दोहा में हुए हमलों का दुख है। उन्होंने बताया कि हवाई हमलों को लेकर उन्हें बुरा लगा है लेकिन हमास का सफाया जरूरी है। वे कहती है कि ट्रंप सरकार ने सुबह ही इस हमले के बरा में जानकारी दे दी थी। अमेरिका, जो कतर का घनिष्ठ सहयोगी है और शांति को स्थापित करना चाहता है। हम एकतरफा बमबारी हमारा लक्ष्य नहीं है।
कतर के अधिकारियों को दी गई थी चेतावनी
लेविट आगे बताती है कि जैसे ही राष्ट्रपति को हमले की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत ही इस बारे में विदेश दूत को कतर का आगाह करने के लिए कहा था। उन्होंने ऐसा किया भी था। मगर कतर का दावा है कि ट्रंप प्रशासन द्वारा जानकारी हमें तब दी गई, जब हमले पहले से शुरू हो चुके थे।
हमास की मुख्य वार्ताकार टीम सुरक्षित
बता दें कि ताजा अपडेट के मुताबिक, हमले में 5 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। मगर मुख्य वार्ताकारों की टीम सुरक्षित है। मृतकों में एक कतर अधिकारी भी था, जिसकी जानकारी कतर के गृह मंत्रालय ने दी थी। कतर के विदेश मंत्री ने इस हमले को कायराना बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की और कहा यह हमला कतर नागरिकों के लिए खतरनाक था।
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
8 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
13 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
13 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
20 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
22 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
23 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines