हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'पत्ते खोलूंगा तो चीन बर्बाद हो जाएगा', टैरिफ विवाद के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों कही ये बात?

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे-म्यांग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में उन्होंने चीन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ‘संयुक्त राज्य अमेरिका चीन के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखेगा, लेकिन ऐसी कोई कार्रवाई नहीं करेगा जिससे देश को नुकसान पहंचे।

विज्ञापन
Photo Credit- X

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अभी टैरिफ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस दौरान ट्रंप कई देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं। ट्रंप कई देशों को लेकर बड़े-बड़े बयान दे रहे हैं। सोमवार को दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे-म्यांग के साथ ट्रंप की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में उन्होंने चीन का जिक्र करते हुए कहा कि ‘चीन के साथ हमारे बेहतरीन संबंध होने वाले हैं, उनके पास कुछ कार्ड हैं। जबकि, हमारे पास भी ऐसे कार्ड हैं, जिन्हें खोला तो चीन तबाह हो जाएगा।’

चीन तबाह हो जाएगा- ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप आज कल ऐसे बयान दे जाते हैं, जिसे सुनने वाला सीधा-सीधा चेतावनी के तौर पर लेगा। ऐसा ही बयान ट्रंप ने चीन को लेकर दिया है। उन्होंने एक मीटिंग के दौरान कहा कि ‘चीन के साथ हमारे रिश्ते बहुत अच्छे होने वाले हैं। चीन के पास कुछ खास कार्ड हैं, लेकिन हमारे पास भी ऐसे कार्ड हैं, जिन्हें खोला तो चीन तबाह हो सकता है। इसलिए ही मैं इन कार्डों को खोलना नहीं चाहता हूं।’

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर चीन का पलटवार, ब्रिक्स देशों पर टैरिफ बढ़ाने की दी थी चेतावनी

विज्ञापन

चीन के साथ अमेरिका ने किए हस्ताक्षर

टैरिफ वार के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने इसी महीने चीन के साथ एक कार्यकारी आदेश पर साइन किए हैं। ये आदेश टैरिफ दरों में और संशोधन करने के लिए है। इसको लेकर ट्रंप ने इसे जरूरी बताते हुए कहा कि इससे व्यापार और राष्ट्रीय और आर्थिक सुरक्षा चिंताओं को दूर किया जा सकेगा। बता दें कि ट्रंप ने चीन पर 30 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया है, जिसे 90 दिनों के लिए टाल दिया गया था।

इसके पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ब्रिक्स देशों को भी धमकी दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि जो देश अमेरिका विरोधी नीतियों का समर्थन करेगा, उन पर अतिरिक्त 10 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा। इसका चीन ने जवाब भी दिया था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की शी जिनपिंग से फोन पर बात, किस मुद्दे पर हुई चर्चा?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola