2028 के समर ओलंपिक और पैरालंपिक के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह आदेश ओलंपिक खेलों से संबंधित सुरक्षा और इससे जुड़े मामलों को संभालने के लिए व्हाइट हाउस ओलंपिक टास्क फोर्स के गठन से जुड़ा होगा।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि अपने पहले कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति ट्रम्प ने लॉस एंजेलिस में 2028 समर ओलंपिक की मेजबानी के लिए अमेरिका की बोली को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राष्ट्रपति इस आयोजन को “इतिहास में सबसे रोमांचक और यादगार” बनाने के लिए काम कर रहे हैं।
अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति अपने दूसरे कार्यकाल में आयोजित होने वाले इस वैश्विक खेल आयोजन की देखरेख करना, खुद के लिए एक बड़ा सम्मान मानते हैं। बता दें कि ट्रम्प अमेरिका में होने वाले अंतरराष्ट्रीय खेल के आयोजनों को लेकर उत्साही रहे हैं। उन्होंने ओलंपिक और 2026 फीफा वर्ल्ड कप दोनों को लेकर खुशी जताई है।
ट्रम्प ने इस वर्ष की शुरुआत में विश्व कप के लिए एक अन्य टास्क फोर्स का गठन किया था, जो अगले वर्ष अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में आयोजित किया जाएगा। इसकी देखरेख के लिए डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सबसे करीबी सहयोगियों में से एक, न्यूयॉर्क शहर के पूर्व मेयर रूडी गिउलिआनी के बेटे एंड्रयू गिउलिआनी को निदेशक नियुक्त किया था।
यह भी पढ़ें : ट्रंप भारत को ही क्यों दे रहे धमकी? चीन भी तो खरीद रहा रूस से तेल, अमेरिका के दोहरे चेहरे पर उठे सवाल
ओलंपिक टास्क फोर्स क्या करेगी?
यह टास्क फोर्स सरकार के विभागों और एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए बनाई जा रही है, जिससे विश्व कप और फीफा क्लब विश्व कप के आयोजन में सहायता मिल सके। उम्मीद जताई जा रही है कि ओलंपिक और विश्व कप दोनों में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचने वाले हैं।
संबंधित खबरें
US में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
5 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
13 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
14 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
18 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
19 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
22 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
1 day agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines