NASA Alert For America: स्पेस एजेंसी नासा ने अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप की टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी किया है। नासा एक मैप जारी किया है, जिसके जरिए चेतावनी दी गई है कि अमेरिका में कैलिफोर्निया स्थित कई शहर समुद्र में डूबने की कगार पर पहुंच गए हैं और लाखों लोगों की जान खतरे में है। ट्रंप सरकार को तुरंत कोई कदम उठाना चाहिए, अन्यथा अमेरिका एक बार डूबने लगा तो भविष्य में पूरा देश डूब सकता है। नासा द्वारा की गई एक रिसर्च में इसका खुलासा हुआ है।
समुद्र के बढ़ते जलस्तर से धंस रही जमीन
NASA ने हाल ही में किए गए एक अध्ययन का हवाला देते हुए कहा है कि खाड़ी क्षेत्र सैन फ्रांसिस्को, लॉस एंजिल्स और सैन डिएगो जैसे शहरी क्षेत्र समुद्र के बढ़ते जलस्तर में डूब रहे हैं। समुद्री तूफान आने पर इन शहरों में बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है। इसके लिए भूजल दोहन, शहरी विकास और मानवीय गतिविधियां जिम्मेदार हैं, क्योंकि इन वजहों से समुद्र से सटी जमीन धंस रही है और इसे आगे बढ़ने से रोकने के लिए सरकारी स्तर पर बड़े और राहत उपाय करने की जरूरत है।
3 संस्थाओं ने मिलकर की ये खास रिसर्च
साइंस एडवांसेज में प्रकाशित नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL), कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और NOAA द्वारा की गई रिसर्च के अनुसार, साल 2015 से साल 2023 के बीच हाई रिजोल्यूशन वाले सेटैलाइट रडार के डेटा का विश्लेषण किया गया और समुद्र में डूब रहे हॉटस्पॉट्स की पहचान की गई। इन शहरों की जमीन तेजी से धंस रही है। कैलिफोर्निया के निचले तटीय क्षेत्रों में साल 2050 तक समुद्र का स्तर 17 इंच (1.4 फीट) से ज्यादा बढ़ सकता है। प्रति वर्ष 0.4 इंच (10 मिलीमीटर) से भी ज्यादा की दर से शहर डूब रहे हैं और समुद्र के तल में वृद्धि जलवायु परिवर्तन के कारण हो रही है।
यह भी पढ़ें: ‘अलविदा दोस्तों! दुआओं में याद रखना’, फ्रैंक कैप्रियो का आखिरी वीडियो वायरल, जताई थी अंतिम दिली ख्वाहिश
क्या कहती हैं रिसर्च पेपर की राइटर?
रिसर्च पेपर लिखने वाली मारिन गोवोर्सिन के अनुसार, सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में सैन राफेल, कोर्टे माडेरा, फॉस्टर सिटी और बे फार्म आइलैंड प्रति वर्ष 0.4 इंच से भी ज्यादा की दर से धंस रहे हैं। यह इलाके पहले ही बाढ़ के मद्देनजर सबसे ज्यादा संवेदनशील इलाके हैं और अब जमीन धंसने के कारण और ज्यादा खतरे में हैं। दशकों से चल रहा शहरी और औद्योगिक विकास इसका कारण है। अगर समय रहते जमीन को धंसने से नहीं रोका गया तो कैलिफोर्निया के लाखों लोगों की जान को अचानक खतरा पैदा हो सकता है। समुद्र में आया एक तूफान या भूकंप पानी का स्तर बढ़ा सकता है।
संबंधित खबरें
भूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
48 mins ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
10 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
16 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
22 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
23 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines