अमेरिका और ईरान में जारी तनाव के बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि डोनाल्ड ट्रंप के सामने अली खामेनेई और उनके बेटे की टारगेट किलिंग का ऑप्शन रखा गया है. Axios की एक रिपोर्ट में ट्रंप प्रसाशन के वरिष्ठ सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने ईरान के खिलाफ सैन्य विकल्प पेश किए गए हैं. इनमें ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और उनके बेटे मोज्तबा खामेनेई की टारगेट किलिंग भी शामिल है.
रिपोर्ट में ट्रंप के एक वरिष्ठ सलाहकार के हवाले से लिखा गया है कि इस पर भी चर्चा की गई है कि ‘अयातुल्ला, उनके बेटे और मुल्लाओं को खत्म करना होगा.’ ये इशारा खामेनेई और मोज्तबा की ओर था, जिन्हें उनके पिता के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता है. हालांकि, सलाहकार ने इस बात पर जोर दिया कि कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.
यह भी पढ़ें : Explainer: अगर ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध हुआ, तो किन 6 संकटों का सामना करेगी दुनिया?
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी रक्षा विभाग ने ट्रंप के सामने कई सैन्य विकल्प रखे हैं. एक सूत्र ने बताया कि खामेनेई और उनके बेटे को मारने की योजना कई हफ्ते पहले ट्रंप के सामने रखी गई थी. इससे जाहिर होता है कि इस विकल्प पर कुछ समय से विचार किया जा रहा है.
बता दें, यह रिपोर्ट ऐसे वक्त में आई जब दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. एक तरफ जहां दोनों पक्षों में वार्ता हो रही है, तो वहीं दूसरी ओर एक दूसरे को धमकी दे रहे हैं. गुरुवार को ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा था कि तेहरान को एक सार्थक परमाणु समझौते पर सहमत होना चाहिए, वरना अंजाम बुरा होगा. साथ ही ट्रंप ने था कूटनीति के रास्ते खुले हैं लेकिन अनिश्चित काल के लिए नहीं.
यह भी पढ़ें : ‘अभी डील करो वरना अंजाम बुरा होगा’, ट्रंप की ईरान को सीधी धमकी; परमाणु वार्ता के बीच बढ़ाया तनाव
ट्रंप ने कहा था, ‘हमें ईरान के साथ एक सार्थक समझौता करना होगा. अच्छी बातचीत हो रही है. इतिहास रहा है कि ईरान के साथ सार्थक समझौता करना आसान नहीं है. हमें एक सार्थक समझौता करना ही होगा, अन्यथा अंजाम बुरा होगा. ईरान को डील करनी होगी, वरना चीजें बुरी हो जाएंगी.’
संबंधित खबरें
नक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
9 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
12 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
12 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
20 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
21 hrs agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
21 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
21 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines