अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ वॉर जारी है। भारत पर टैरिफ लगाने के बाद ट्रंप ने मैक्सिको को 90 दिनों का एक्सटेंशन दिया है। मेक्सिको पर 1 अगस्त से टैरिफ लागू हो रहा था, लेकिन ट्रंप ने इसे 90 दिन आगे बढ़ा दिया है। ट्रंप ने मैक्सिको के राष्ट्रपति से बात करने के बाद यह फैसला लिया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मैंने मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम से फ़ोन पर बात की, जो काफी सफल रही। हम एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने लगे हैं। सीमा संबंधी समस्याओं और संपत्तियों के कारण मैक्सिको के साथ समझौते की जटिलताएं अन्य देशों से अलग हैं। हम पिछले छोटे समय की तरह ही इस समझौते को 90 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत हुए हैं।” उन्होंने आगे कहा, “अगले 90 दिनों में हम मैक्सिको के साथ बात करेंगे ताकि इस दौरान या उससे ज्यादा समय में एक व्यापार समझौता हो सके।”
ये भी पढ़ें: भारत ने रूस से तेल खरीदना किया बंद, क्या डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बाद रिफाइनरी कपंनियां हटीं पीछे?
अमेरिका के साथ मैक्सिको का मजबूत है व्यापार
दरअसल अमेरिका के साथ मैक्सिको का बड़ा कारोबार है। दोनों देश एक-दूसरे पर कई वस्तुओं को लेकर निर्भर है। जैसे अमेरिका कार, इलेक्ट्रॉनिक्स, जूते और कपड़ों को लेकर मैक्सिको पर निर्भर रहता है। इसी तरह मैक्सिको भी अपने देश के जरूरी वस्तुओं के लेकर अमेरिका पर निर्भर है। इससे पहले चीन और अमेरिका में इस तरह का व्यापार होता था, लेकिन अब चीन को पीछे छोड़कर मैक्सिको ने अमेरिकी बाजार में अपना एक अलग मुकाम कायम किया है। मैक्सिको कनाडा के बाद अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा निर्यात बाजार है।
ये भी पढ़ें: भारत ने रूस से तेल खरीदना किया बंद, क्या डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बाद रिफाइनरी कपंनियां हटीं पीछे?
भारत पर लगाया है टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 30 जुलाई को अपने सोशल मीडिया हैंडल से जानकारी साझा करते हुए लिखा था कि उन्होंने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया जा रहा है। इसके साथ ही, उसे 1 अगस्त से जुर्माना भी देना होगा। 1 अगस्त 2025 से अमेरिकी टैरिफ भारत पर लागू हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: अमेरिका ने भारत पर लगाया 25 फीसदी टैरिफ, ट्रंप बोले- 1 अगस्त से देना होगा जुर्माना
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
2 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
2 hrs agoLIVE: NCP चीफ शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, पुणे के बाद मुंबई में थे भर्ती
5 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
5 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
6 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
6 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
18 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
23 hrs agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines