भारत को फिर लगेगा टैरिफ का झटका! ट्रंप ने दिए चावल पर टैक्स लगाने के संकेत, क्या कहते हैं US प्रेसिडेंट?

Donald Trump Tariffs: अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है. 25 प्रतिशत टैरिफ भारत से आयात पर लगाया है और आयात पर ही 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ रूस से तेल व्यापार के चलते पैनल्टी के तौर पर लगाया है. अब राष्ट्रपति ट्रंप भारत पर नया टैरिफ लगाने पर विचार कर रहे हैं, व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह संकेत दिए.

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

विज्ञापन

Donald Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत को एक बार फिर टैरिफ का झटका दे सकते हैं, क्योंकि वे भारत के चावल निर्यात पर नए टैरिफ लगाने की तैयारी में हैं. वे भारत के चावल पर टैरिफ इसलिए लगाना चाहते हैं, क्योंकि भारत से चावल खरीदने से अमेरिका के किसानों का नुकसान हो रहा है. उनका चावल सस्ता हो गया है, जिस वजह से उन्हें मुनाफा नहीं हो रहा है. इसलिए राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि भारत अपने चावल को अमेरिका में डंप करके मुनाफा कमा रहा है, लेकिन अमेरिका के किसानों को इससे नुकसान हो रहा है.

इस वजह से लगा सकते हैं टैरिफ

राष्ट्रपति ट्रंप की पॉलिसी अमेरिका फर्स्ट है, इसलिए उन्होंने वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट से पूछा कि भारत को अमेरिका में चावल डंप करने की अनुमति क्यों है? क्या उन्हें टैरिफ देना पड़ता है. क्या उन्हें चावल पर छूट मिली हुई है? इसके जवाब में वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने जवाब दिया कि नहीं, अमेरिका अभी भी भारत के साथ व्यापार समझौते पर काम कर रहा है तो राष्ट्रपति ट्रंप बोले कि भारत को अमेरिका में चावल निर्यात नहीं करना चाहिए. इसलिए अब भारत से आने वाले चावल-उर्वरक और कनाडा से कृषि आयात पर नए टैरिफ लगाने पर विचार करना होगा.

विज्ञापन

किसानों को दिया समर्थन पैकेज

भारत के चावल पर टैरिफ लगाने के संकेत राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक बैठक के दौरान दिए, जिसमें उन्होंने अमेरिका के किसानों के लिए 12 अरब डॉलर के नए समर्थन पैकेज की घोषणा भी की. उन्होंने कहा कि यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका टैरिफ से मिलने वाले करोड़ों अरब डॉलर का एक छोटा-सा हिस्सा लेगा, जिससे अमेरिकी किसानों को 12 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगा. दूसरे देशों से आयात घरेलू उत्पादकों का नुकसान कर रहा है तो उनकी समस्या का समाधान भी करेंगे, जिसके लिए नए टैरिफ लगाएंगे.

ट्रंप का मेन वोट बैंक हैं किसान

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी किसानों ने चावल की गिरती कीमतों की वजह भारत, वियतनाम, थाईलैंड, कनाडा से कृषि उत्पादों और उपकरणों के आयात को बताया है, जिससे उनकी फसलों को नुकसान पहुंच रहा है. इसलिए स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए भारत से आने वाले चावल और कनाडा से आने वाले उर्वरक पर टैरिफ लगाकर आयात कम करेंगे. बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप का मेन वोट बैंक यानी किसान टैरिफ के कारण बढ़ती लागत और बाजार की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. अपने वोट बैंक को बचाने के लिए ही वे टैरिफ लगाने पर विचार कर रहे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ