अमेरिका की ट्रंप सरकार विदेशी शरणार्थियों को बड़ा झटका देने की तैयारी है. ट्रंप प्रशासन करीब 2 लाख बिजनेस (B1) और टूरिस्ट (B2) वीजा रद्द करेगा. इसका सबसे बड़ा असर उन लोगों पर पड़ेगा, जो अमेरिका में शरण लेना चाहते हैं या शरण लिए हुए हैं. अगर ट्रंप सरकार वीजा रद्द कर देती है तो यह अमेरिका के इतिहास का वीजा रद्द करने को लेकर लिया गया सबसे बड़ा फैसला होगा. ट्रंप सरकार का तर्क है कि शॉर्ट टर्म विजिटर वीजा पर अमेरिका में रहने के आने वाले लोगों के वीजा रद्द किए जाएंगे, क्योंकि वे स्थायी शरण के लिए अप्लाई करते हैं और इसका असर अमेरिका के अपने निवासियों पर पड़ता है.
कब से कब तक के वीजा रद्द किए जाएंगे?
द एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप सरकार के वीजा रद्द करने के फैसले को लोग कोर्ट में चैलेंज कर सकते हैं, लेकिन अगर फैसले को कोर्ट में चुनौती नहीं मिलती या इसमें बदलाव की मांग नहीं की जाती तो अमेरिकी विदेश विभाग 2016 से 2026 के बीच जारी किए गए B1 और B2 वीजा रद्द कर देगा. लेकिन वीजा उन्हीं लोगों के रद्द होंगे जिन्होंने अमेरिका में शरण लेने के लिए आवेदन किया हुआ है. अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) के साथ मिलकर वीजा रद्द किए जाएंगे. वहीं इस फैसले का असर भारतीयों पर पड़ने की संभावना नहीं है, क्योंकि भारत से शरणार्थियों वाले मामले नहीं आए हैं.
ट्रंप सरकार ने लोगों की लिस्ट बनाई
अमेरिकी विदेश विभाग के स्पीकर टॉमी पिगॉट के अनुसार, DHS के साथ मिलकर अमेरिका में बिजनेस और टूरिस्ट वीजा पर शरण लिए हुए लोगों की पहचान की जा रही है. उन लोगों की पहचान भी की जा रही है, जो खुद को शॉर्ट टर्म विजिटर बताते हैं और स्थायी रूप से अमेरिका में शरण लेने के लिए आवेदन कर चुके हैं. वहीं वीजा रद्द किए जाने के बाद ऐसा नहीं है कि लोगों को तुरंत डिपोर्ट कर दिया जाएगा. बल्कि कैटैगरी बदलकर उन्हें वीजा दिया जा सकेगा या स्थायी शरण दी जा सकती है, लेकिन वे अपने बिजनेस और टूरिस्ट वीजा खो देंगे. यानी जिनका वीजा रद्द होगा, उन्हें अमेरिका सरकार राहत दे सकती है.
अमेरिका का B1 और B2 वीजा क्या होता है?
अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडाउ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि टूरिस्ट और बिजनेस वीजा के जरिए लोग पहले अमेरिका में एंट्री करते हैं और फिर स्थायी शरण के लिए आवेदन करते हैं. इमिग्रेशन रूल्स को फॉलो करने की बजाय लोग शरण मांगने का रास्ता अपनाकर अमेरिका में बस जाते हैं. B1 वीजा बिजनेस ट्रिप के लिए जारी किया जाता है. वहीं B2 वीजा टूरिज्म, फैमिली या रिलेटिव हाउस विजिट या मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए दिया जाता है. पिछले 18 महीने में शराब पीकर ड्राइविंग करना, रेप, डकैती और अन्य अपराधों में दोषी ठहराए गए करीब 1.75 लाख लोगों के वीजा रद्द हो चुके हैं.
संबंधित खबरें
Amazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
50 mins ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 hr agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 hr agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
2 hrs agoLIVE: विधायक राजा भैया को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस
4 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
4 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
4 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
12 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
20 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines