अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ प्रोडक्टिव बातचीत कर रहा है और 3 नवंबर को होने वाले अमेरिकी मिडटर्म चुनाव से पहले ईरान पर कोई हमला नहीं किया जाएगा. ट्रंप ने यह ऐलान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए की. ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि ईरान इस समय आर्थिक और सैन्य, दोनों मोर्चों पर बेहद खराब स्थिति में है.
3 नवंबर तक सैन्य कार्रवाई नहीं
हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप यह भी कहा कि ईरान पर लागू अमेरिकी नाकाबंदी अभी पूरी तरह जारी रहेगी. ट्रंप के मुताबिक, होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते बड़ी मात्रा में तेल का परिवहन हो रहा है. उन्होंने दावा किया कि अकेले पिछली रात करीब 2.2 करोड़ बैरल तेल इस मार्ग से गुजरा और इसमें कोई भी बैरल ईरान से नहीं आया या ईरान नहीं गया. ट्रंप के बयान का सबसे अहम हिस्सा ईरान पर संभावित अमेरिकी हमले से जुड़ा है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनाव से पहले अमेरिका ईरान पर हमला नहीं करेगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के साथ चल रहा संघर्ष अमेरिकी चुनाव अभियान में भी एक प्रमुख मुद्दा बन चुका है. युद्ध और उससे जुड़े आर्थिक असर के साथ-साथ ईंधन की ऊंची कीमतें भी अमेरिकी राजनीति में चर्चा का विषय हैं.
परमाणु हथियार पर ट्रंप का सख्त रुख
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट के आखिर में दो टूक कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा. उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष को समाप्त करने और होर्मुज को फिर से खोलने को लेकर प्रस्तावों का आदान-प्रदान हुआ है. हालांकि, ट्रंप ने ईरान की हालिया ऑफर को स्वीकार नहीं किया है. गौरतलब है कि होर्मुज की स्थिति अभी भी संवेदनशील बनी हुई है. हाल के दिनों में इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं.
यह भी पढ़ें: क्या डोनाल्ड ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
संबंधित खबरें
श्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
1 hr agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
7 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
16 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
20 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
21 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
1 day ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
1 day agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines