Donald Trump की हुई मौत! बेटे के X अकाउंट से वायरल हुई पोस्ट, जानिए क्या है सच्चाई?

Donald Trump

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

Donald Trump Jr’s X account hacked: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निधन की बुधवार को सूचना आई। सूचना ट्रंप के सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के सोशल मीडिया एक्स अकाउंट से पोस्ट हुई थी। जिसमें यह लिखा गया कि मुझे यह घोषणा करते हुए दुख हो रहा है कि मेरे पिता का निधन हो गया है। अब 2024 के चुनाव में मैं लड़ूंगा। कुछ देर बाद पता चला कि ट्रंप जूनियर का अकाउंट हैक हो गया था। इसके बाद आपत्तिजनक पोस्ट किए गए।

विज्ञापन

140K से अधिक बार देखा गया ट्वीट

डोनाल्ड ट्रंप के बेटे का ट्वीट कुछ ही देर में वायरल हो गया। 140k से अधिक बार देखे गए पोस्ट में से एक में लिखा था, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए दुख हो रहा है, मेरे पिता डोनाल्ड ट्रम्प का निधन हो गया है। मैं 2024 में अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ूंगा।’

विज्ञापन
Donald Trump Jr's X account hacked

Donald Trump Jr’s X account hacked

पोस्ट को किया गया डिलीट

ट्रंप जूनियर की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया था। हालांकि कई लोग आश्वस्त थे कि अकाउंट हैक हो गया था, लेकिन कई यूजर्स को यह खबर चिंताजनक लगी। इस घटना से हैकिंग की घटना ने न केवल माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म की ऑनलाइन सुरक्षा में कमजोरियों को उजागर किया, बल्कि झूठी जानकारी फैलाने और नकारात्मकता को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग के बारे में भी चिंता जताई। हालांकि पोस्टों को तुरंत हटा दिया गया।

विज्ञापन

राजनीति में काफी एक्टिव हैं जूनियर ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पहली पत्नी इवाना के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में काफी सक्रिय हैं। वे अपने विचार और राय व्यक्त करने के लिए इन प्लेटफार्मों का उपयोग करते हैं। डोनाल्ड ट्रंप 2016 से 2020 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे हैं। वे 2024 के चुनाव में भी उम्मीदवार हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ