Donald Trump vs Joe Biden : अमेरिका में भी इस साल राष्ट्रपति चुनाव होना है और यह लगभग तय हो गया है कि राष्ट्रपति के लिए मुख्य मुकाबला वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच होना है। लेकिन अगर किसी कारण से दोनों में से कोई एक प्रत्याशी चुनावी दौड़ से बाहर हो जाए तो क्या होगा? इस रिपोर्ट में पढ़िए ऐसी स्थिति में क्या होगा… इसे लेकर नियम और एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं।
अगर उम्मीदवार हो जाए बाहर तो…?
किसी पार्टी की ओर से उसका औपचारिक उम्मीदवार तय करने के लिए हर राज्य से प्रतिनिधि पार्टी की समर नॉमिनेशन कन्वेंशन में हिस्सा लेते हैं। यहां प्राइमरी वोटिंग के आधार पर आधिकारिक रूप से प्रत्याशी घोषित किया जाता है। अगर जो बाइडेन या डोनाल्ड ट्रंप में से कोई एक प्राइमरी खत्म होने से पहले चुनाव से बाहर हो जाता है तो उम्मीदवार पर आखिरी फैसला कन्वेंशन में शामिल हो रहे प्रतिनिधियों के पास चला जाएगा।
हालांकि, अमेरिका के राजनीतिक इतिहास में ऐसा 31 मार्च 1968 से नहीं हुआ है, जब तत्कालीन राष्ट्रपति लिंडन बी जॉनसन ने वियतनाम युद्ध के दौरान ऐलान कर दिया था कि वह दोबारा चुनाव नहीं लड़ेंगे। तब से प्रत्याशी को लेकर कन्वेंशन का परिणाम पहले ही पता होता है क्योंकि उनका निर्धारण प्राइमरी से होता है। लेकिन इस साल किसी कैंडिडेट के बाहर होने से कन्वेंशन ऐसी हो सकती है जिसका परिणाम पहले से पता न हो।
नामांकन के बाद चला जाए प्रत्याशी तो?
एक सवाल यह उठता है कि अगर कन्वेंशन में आधिकारिक रूप से नॉमिनेट कर दिए जाने के बाद किसी प्रत्याशी को कुछ हो जाए जिससे उसे चुनाव से हटना पड़े तो क्या होगा? ऐसे में पार्टियों की ओर से एक सत्र का आयोजन किया जाता है, जिसमें नए प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगाई जाती है। रिपब्लिकन नेशनल कमेटी में लीडरशिप रोल के लिए ट्रंप ने अपनी बहू लारा ट्रंप को नामित किया है, इससे ट्रंप की स्थिति मजबूत हो सकती है।
किसे बनाया जा सकता है उम्मीदवार?
अगर जो बाइडेन चुनावी दौड़ से बाहर होते हैं तो उनकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को प्रत्याशी बनाया जा सकता है जो पहले से ही उनकी कैंपेन में शामिल हैं। मजबूत डेमोक्रेटिक नेताओं में से किसी का चयन भी किया जा सकता है। वहीं, ट्रंप की बात करें तो उन्होंने अभी इस बात का ऐलान नहीं किया है कि चुनाव जीतने की स्थिति में उनका उप राष्ट्रपति कौन होगा। एक्सपर्ट्स का मानना है ट्रंप हटे तो निक्की हेली को मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: यूट्यूब की पूर्व CEO के बेटे की कैसे हुई मौत?
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान चुनाव में धांधली का बड़ा खुलासा
ये भी पढ़ें: सेना से खदेड़ा गया अफसर बनेगा राष्ट्रपति!
ये भी पढ़ें: पुतिन के धुर विरोधी एलेक्सी नवलनी कौन थे
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
6 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
6 hrs agoLIVE: आवास पर हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी-अभिषेक बनर्जी का विरोध प्रदर्शन
9 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
9 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
9 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
10 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
21 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines