Donald Trump Demands Drug Test Of US President Joe Biden : जिस तरह भारत में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों और नेताओं के बीच जंग की स्थिति बनी हुई है, वैसा ही कुछ हाल अमेरिका में भी है। यहां इस साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं जिसमें वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन के सामने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खड़े हैं। ट्रंप अलग-अलग मुद्दों पर बाइडेन को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इन्हीं कोशिशों के तहत अब ट्रंप ने बाइडेन का ड्रग टेस्ट कराने की मांग उठा दी है।
बता दें कि जो बाइडेन ने पिछले महीने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण दिया था। ट्रंप ने कहा है कि ऐसा हो सकता है कि राष्ट्रपति बाइडेन भाषण देने के समय ड्रग्स के नशे में थे। रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने गुरुवार को एक इंटरव्यू के दौरान यह बात कही। इसके साथ ही उन्होंने पिछले साल जुलाई में व्हाइट हाउस में कोकेन पाए जाने की रिपोर्ट्स का उल्लेख करते हुए कहा कि बाइडेन भाषण देते समय एकदम चुस्त और एक्टिव दिख रहे थे। हालांकि, ट्रंप ने इस दावे को लेकर कोई पुख्ता सबूत नहीं दिया।
‘व्हाइट हाउस के अंदर मिला था कोकेन’
इस सवाल पर कि क्या आपको लगता है कि बाइडेन ने कोकेन की थी, ट्रंप ने कहा कि व्हाइट हाउस में जो सफेद पदार्थ मिला था बाद में पता चला कि वह कोकेन था। मुझे लगता है कि कुछ तो गड़बड़ चल रहा है। मैंने बाइडेन का स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण देखा। वह शुरुआत में पूरी तरह एक्टिव थे। ट्रंप ने आगे कहा कि भाषण खत्म होते-होते वह काफी थके दिखे। मैं इस पर बहस करना चाहता हूं। और मुझे लगता है कि बहस करने वाले लोगों का ड्रग टेस्ट होना चाहिए। मैं एक ड्रग टेस्ट चाहता हूं।
‘आम तौर पर नींद में दिखते हैं जो बाइडेन’
ट्रंप ने ये बातें रेडियो ब्रॉडकास्टर ह्यू हेविट के साथ एक इंटरव्यू में कहीं। ट्रंप के इन दावों पर हेविट ने पूछा कि क्या आप यह कह रहे हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति कोकेन का सेवन करते हैं। इस पर ट्रंप ने कहा कि मैं यह नहीं जानता कि वह क्या कर रहे हैं। लेकिन अपने उस भाषण में वह किसी पतंग की तरह हाई दिख रहे थे। ज्यादातर समय उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वह नींद में हैं। लेकिन वहां वह अचानक और पूरी फुर्ती के साथ पहुंचे थे। बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 5 नवंबर को होना है।
ये भी पढ़ें: इंसानों की हड्डियों से बनती है ये ड्रग, नशे के लिए कब्रें खोद रहे लोग!
ये भी पढ़ें: चर्च में चोरी करने का लगा आरोप तो पादरी ने काट दिए दोनों हाथ!
ये भी पढ़ें: भारत के लोकसभा चुनाव से घबराया चीन! AI से दखल की है तैयारी
संबंधित खबरें
कब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
3 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
6 hrs agoLIVE: अमित शाह का हैदराबाद में मार्च, हजारों BJP कार्यकर्ता हुए शामिल
9 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
9 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
10 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
22 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 day agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines