हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

डोनाल्ड ट्रंप के 'डेड इकोनॉमी' वाले बयान पर इजरायल का जवाब, बोले- भारत की अर्थव्यवस्था आकर्षक और मजबूत

Donald Trump: भारत की अर्थव्यवस्था को डेड बताने पर ट्रंप को मिला करारा जवाब। इजरायली वित्त मंत्री ने हाल ही में भारत की अर्थव्यवस्था की सराहना करते हुए उसे फैसिनेटिंग बताया है। जानिए क्या है पूरी बात।

विज्ञापन

Donald Trump: इजरायल के वित्त मंत्री बेजेल स्मोट्रिच ने हाल ही में भारत की अर्थव्यवस्था की सराहना करते हुए उसे आकर्षक बताया है। पीएम मोदी द्वारा अर्थव्यवस्था में लाए गए सुधारों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इंडियन इकॉनोमी फैसिनेटिंग है। भारत की आज की तस्वीर उनकी ग्रोथ के बारे में सब कुछ बयां करती है।

सही दिशा में भारत

इजरायल के वित्त मंत्री ने भारतीय अर्थव्यवस्था को अद्भूत बताया है। वे कहते हैं कि पीएम मोदी ने मुक्त बाजार और प्रतिस्पर्धा को लेकर सुधार किए हैं, जिसके नतीजे सारी दुनिया देख रही है। हर साल 6% की विकास दर से ग्रोथ करना बहुत कमाल की बात है और हो सकता है भारत आने वाले समय में और तेजी से विकास करेगा।

ये भी पढ़ें-नेपाल में जेन-Z प्रोटेस्ट पर पीएम ओली का बयान, नहीं देंगे इस्तीफा, जांच के लिए समीति का होगा गठन

विज्ञापन

आंकड़ों में हो चुकी है पुष्टि

आंकड़े भी इजराइली वित्त मंत्री की बात की पुष्टि करते हैं। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत की GDP वृद्धि दर 7.8% रही है, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही के 6.5% से कहीं अधिक है। इससे साफ है कि भारत में सुधारात्मक नीतियां और आर्थिक सुधार अपना असर दिखा रही हैं। वर्तमान में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और अनुमान है कि साल 2030 तक वे तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि उस समय भारत की GDP लगभग 7.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी।

ट्रंप ने की टिप्पणी

राष्ट्रपति ट्रंप ने 31 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिस पर उन्होंने लिखा था कि रूस और भारत आपस में क्या करते हैं, मुझए उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वे लोग अपनी मृत अर्थव्यवस्था को लेकर चिंतित है और शायद और नीचे जा सकते हैं। हमारा और भारत का व्यापार कम है। उनके लिए टैरिफ सबसे ज्यादा है। उनके इस बयान के बाद इजराइली मंत्री का बयान आया है, जो ट्रंप की टिप्पणी को खारिज करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-फ्रांस के पीएम को देना होगा इस्तीफा, अविश्वास प्रस्ताव हारे, गहराएगा राजनीतिक संकट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola