Trump Tarrif on India: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर एक और बड़ा ऐलान किया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है। इसके लिए उन्होंने एक कार्यकारी आदेश भी साइन कर दिया है। रूस से तेल और हथियार खरीदने को लेकर नाराजगी के चलते राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही अब भारत को 50 प्रतिशत टैरिफ का भुगतान करना होगा।
बता दें कि नई टैरिफ दरें आज हुए आदेश के 21वें दिन से लागू होंगी। वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि राष्ट्रीय आपात स्थिति से निपटने के लिए निर्धारित करता हूं कि भारत से आयातित वस्तुओं पर अतिरिक्त मूल्य आधारित शुल्क लागू करना आवश्यक हो गया है। आपात स्थितियों में राष्ट्रपति को मिली शक्तियों के आधार पर उन्होंने टैरिफ लगाने का फैसला लिया है। अगर फैसले का किसी देश द्वारा विरोध किया गया तो आदेश को प्रभावी बनाने के लिए और कदम उठाए जाएंगे।
एक अगस्त को लगाया था 25% टैरिफ
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की थी और यह टैरिफ 1 अगस्त 2025 से प्रभावी भी हो गया है। वहीं अब एक आदेश जारी करके 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को ‘टैरिफ किंग’ करार देते हुए भारत द्वारा लगाए गए हाई परसेंटेज वाले टैरिफ की आलोचना की है, क्योंकि अमेरिका को भारत के साथ व्यापर करने पर 45.8 बिलियन डॉलर का घाटा हुआ है। इसलिए उन्होंने अमेरिकी व्यापार घाटे को कम करने और घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए टैरिफ लगाया है।
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़ाई टैरिफ लागू करने की डेडलाइन, किस देश में कितना टैरिफ? लिस्ट आई सामने
भारत की क्या है प्रतिक्रिया?
बता दें कि भारत सरकार राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ से भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन कर रही है। साथ ही राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए कदम उठाने की बात भी कह रही है। भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी संसद में कह चुके हैं कि भारत अमेरिका से व्यापार समझौते के लिए प्रतिबद्ध है। भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के लिए बातचीत जारी है। अगस्त 2025 में भी अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भारत का दौरा करेगा, लेकिन कृषि और डेयरी प्रोडक्ट में टैरिफ पर अमेरिका को रियायत नहीं देगा।
यह भी पढ़ें: अमेरिका से ये 5 चीजें खरीदता है भारत; ट्रंप के टैरिफ से किसे नुकसान?
क्या है रूस के साथ व्यापार का मुद्दा?
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के द्वारा रूस से तेल और हथियार खरीदने पर आपत्ति जताई है, क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि ऐसा करके भारत यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध को बढ़ावा दे रहा है। वहीं भारत ने आपत्ति के जवाब में कहा है कि रूस के साथ व्यापार राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है। अमेरिका भी तो रूस से यूरेनियम और अन्य प्रोडक्ट्स का आयात करता है तो भारत के आयात पर आपत्ति क्यों जताई जा रही है? भारत ने रूस के साथ व्यापार जारी रखने और अपनी विदेश नीति की स्वतंत्रता पर जोर दिया है। वहीं भारत ने WTO के नियमों के तहत अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाने का अधिकार भी सुरक्षित रखा है।
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
7 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
16 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
17 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
19 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
20 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
21 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines