डोनाल्ड ट्रंप ने ‘गोल्ड कार्ड’ वीजा प्रोग्राम के लिए लॉन्च की वेबसाइट, अमेरिका की नागरिकता के लिए देने होंगे इतने पैसे

Donald Trump Gold Card Visa Programme: अमेरिका की नागरिकता पाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने एक नया वीजा प्रोग्राम शुरू किया है, जिसकी वेबसाइट उन्होंने लॉन्च की. वेबसाइट पर अप्लाई करके लोग वीजा प्रोग्राम ले सकते हैं और उसके तहत अमेरिका की नागरिकता हासिल कर सकते हैं. वहीं नागरिकता के लिए फीस भी लोगों और कंपनियों के लिए अलग-अलग फीस निर्धारित की गई है.

us citizenship | gold card | visa programme

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप गोल्ड कार्ड वीजा के बारे में बताते हुए.

Gold Card Visa Programme: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘गोल्ड कार्ड’ वीजा प्रोग्राम की शुरुआत एक वेबसाइट लॉन्च करके की है, जिस पर लोग अब अमेरिका कावीजा पाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने वीजा प्रोग्राम को व्हाइट हाउस में बिजनेस लीडर्स की मौजूदगी में शुरू किया और बताया कि वीजा प्रोग्राम के तहत अमेरिका की नागरिकता पाने के लिए 1 मिलियन डॉलर (8,97,93,350 रुपये) देने होंगे, वहीं कंपनियों को 2 मिलियन डॉलर चुकाने होंगे.

विज्ञापन

इस वीजा प्रोग्राम को रिप्लेस करेगा गोल्ड कार्ड

बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप को गोल्ड कार्ड वीजा प्रोग्राम अमेरिका के पुराने वीजा प्रोग्राम EB-5 को लॉन्च करेगा, जो 1990 से लागू था. EB-5 वीजा के तहत दूसरे देशों के लोग अमेरिका में करीब 1 मिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट करके और करीब 10 लोगों को रोजगार देकर ग्रीन कार्ड ले सकते थे, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप का गोल्ड कार्ड वीजा प्रोग्राम EB-5 वीजा प्रोग्राम से बेहतर है, इससे अमेरिका को जहां नया टॉप का टैलेंट मिलेगा, वहीं सरकार को इनकम भी होगी, जो सरकारी खाते में जाएगी, जिसे देश के विकास के लिए खर्च किया जाएगा.

विज्ञापन

प्रतिभाशाली लोगों के लिए तोहफा है नया वीजा

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि गोल्ड कार्ड लॉन्च करके खुशी हो रही है. वेबसाइट लाइव हो गई है, जिस पर वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह वीजा प्रोग्राम ग्रीन कार्ड जैसा ही है, लेकिन ग्रीन कार्ड से कहीं ज्यादा फायदेमंद है. कंपनियां गोल्ड कार्ड खरीदकर विदेशी कर्मचारी को हमेशा के लिए अपने पास रख सकती हैं. यह किसी भी देश के टैलेंट को अपने देश में लाने का मौका है और इससे कंपनियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा. क्योंकि उनके कई विदेशी कर्मचारियों को वीजा खत्म होने के बाद वतन लौटना पड़ता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.

ये लोग होंगे सबसे बड़े लाभार्थी, कड़ी जांच होगी

राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि गोल्ड कार्ड वीजा प्रोग्राम का मकसद ही टॉप लेवल के टैलेंट को अमेरिका तक लाना है. चीन, भारत और फ्रांस समेत दुनिया के कई देशों की टॉप यूनिवर्सिटीज में पढ़ रहे विदेशी छात्र इस वीजा प्रोग्राम का फायदा उठा सकते हैं. वहीं कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक ने बताया कि वीजा के लिए आने वाली हर एप्लिकेशन की कड़ी जांच होगी और आवेदन के बैकग्राउंड की चेकिंग के लिए 15,000 डॉलर अलग से देनें होंगे. कंपनियां एक से ज्यादा गोल्ड कार्ड ले सकती हैं और एक कार्ड एक व्यक्ति के लिए ही होगा.

विज्ञापन

कई देशों में लॉन्च किए हैं ‘गोल्डन वीजा’ प्रोग्राम

बता दें कि कई देशों ने गोल्डन वीजा प्रोग्राम शुरू किया है, जिसमें ब्रिटेन, स्पेन, ग्रीस, माल्टा, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और इटली जैसे 20 से ज्यादा देश हैं, जो इन्वेस्टमेंट के बदले विदेशियों को अपने देश का वीजा देते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ