नई दिल्ली: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में अपने कार्यकाल के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेजों को शौचालय में बहा दिया था। इसका दावा एक रिपोर्ट में किया गया है। अमेरिकी पत्रकार मैगी हैबरमैन ने दावा किया है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में अपने कार्यकाल के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेजों को शौचालय में दिया है। सीएनएन ने सोमवार को ऐसी तस्वीरें दिखाईं जिसमें कथित तौर पर ट्रंप की लिखावट में दो दस्तावेजों को शौचालय में बहाते हुए दिखाया गया है।
सीएनएन की रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि ट्रम्प समय-समय पर व्हाइट हाउस के आवास में रहने के दौरान कागजातों को शौचालय में फ्लश करते थे। हालांकि, डोनाल्ड ट्रम्प ने आरोपों से इनकार किया है और आरोपों को मनगढ़ंत बताया है।
फरवरी में व्हाइट हाउस के कर्मचारियों ने की थी ये शिकायत
हैबरमैन ने सीएनएन को बताया, “कौन जानता है कि बहाए गए कागजात क्या थे? ये केवल उसे ही पता होगा जिसने इसे टॉयलेट में फ्लश किया है। इससे पहले फरवरी में, हैबरमैन ने कहा था कि व्हाइट हाउस के कर्मचारियों ने बताया था कि वे समय-समय पर टॉयलेट जाम हो जाता था। इसके बाद इसे ठीक करने के लिए इंजीनियर्स को बुलाया गया तो उन्होंने क्लंप अप पाया, यानी कि गीला, मुद्रित कागज। इसका मतलब था कि जो अंदर मिला वो टॉयलेट पेपर नहीं था।
फरवरी के आसपास ही ट्रम्प के सहयोगी से दुश्मन बने ओमारोसा मैनिगॉल्ट न्यूमैन ने भी कहा कि ट्रम्प नियमित रूप से व्हाइट हाउस के दस्तावेजों को फाड़ रहे हैं। न्यूमैन ने आगे आरोप लगाया कि ट्रम्प अपने सहयोगियों की मदद से राष्ट्रपति के विमान एयर फोर्स वन के कुछ दस्तावेजों को फाड़ देंगे। न्यूमैन ने व्हाइट हाउस के सूत्रों का भी हवाला दिया था जिन्होंने उन्होंने कहा कि अधिकारी अक्सर ट्रम्प के टेबल पर कागज के टुकड़ों को देखता था और उसे हटाकर कूड़ेदान में डाल देता था।
एक दिन पहले डोनाल्ड ट्रंप के घर पड़ा था छापा
बता दें कि 9 अगस्त को डोनाल्ट ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित मार ए लागो रिसॉर्ट पर एफबीआई ने छापेमारी की थी। इस संबंध में डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए मार-ए-लागो रिसॉर्ट पर छापे की पुष्टि की थी। उन्होंने बयान में कहा था कि फ्लोरिडा के पाम बीच में मार-ए-लागो मेरे खूबसूरत घर पर एफबीआई एजेंटों ने छापेमारी की है और उस पर कब्जा कर लिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि ये छापेमारी डेमोक्रेट्स का हमला है। वे मुझसे हताश हैं और वे मुझे 2024 का चुनाव लड़ने नहीं देना चाहते हैं।
संबंधित खबरें
सऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 hr agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
2 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
5 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
7 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
10 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
11 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
13 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
14 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
14 hrs agoछात्र ने लिखा था धमकी वाला पत्र, दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines